{"_id":"6117ffeb8ebc3ee0256fc96c","slug":"salute-the-martyrs-faizabad-news-lko5913781176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को नमन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। गौरवशाली आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह/अमृत महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को मंडल मुख्यालय पर किया गया। सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर लाइटिंग की गई। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी गई।
शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमा पर सीडीओ अनिता यादव ने माल्यार्पण किया, इसके बाद हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। 15 अगस्त को सभी सरकारी/गैर भवनों पर सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर डीएम ने कार्यक्रम जारी किया है। सुबह छह बजे ग्राम्य स्वावलंबी विद्यालय खादी आश्रम पर कताई व सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास एवं देश के अन्य भागों में शहीद हुये देश भक्तों के जीवन के प्रेरणा प्रसंग दोहराए जाएंगे।
विज्ञापन
साढ़े आठ बजे अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। नौ बजे मलिन बस्तियों, कुष्ठ आश्रमों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10 बजे जिला चिकित्सालय/महिला चिकित्सालय/कुष्ठ आश्रम/मूक बधिर विद्यालय में फल वितरित किया जायेगा। 11 बजे जिला कारागार में बंदियों को खाना/फल/मिष्ठान वितरण किया जायेगा।
सायं चार बजे कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के 75 वर्ष विषय पर निबंध व पेंटिंग/कविता प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सायं पांच बजे कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों द्वारा स्वरचित कविता आजादी के 75 साल के अमृत महोत्सव पर दो मिनट लाइफ परफार्मेंस ऑनलाइन किया जाएगा।