फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saints pledge to free Kailash Mansarovar

संतों ने लिया कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने का संकल्प

Mon, 25 Jan 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Saints pledge to free Kailash Mansarovar
अयोध्या-जानकी घाट बड़ा स्थान में संत सम्मेलन का शुभारंभ करते संत-महंत - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में रविवार को जानकीघाट बड़ास्थान में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में संत समाज द्वारा कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, सनातन हिंदू धर्म का संरक्षण व संवर्धन, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, गौ हत्या बंद करने सहित भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए दशरथमहल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य ने कहा कि राममंदिर निर्माण शुरू होने से सदियों की प्रतीक्षा पूरी हुई है। अब सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए संतों को आगे आना होगा। ज.गु.रामदिनेशाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बेहतर विदेश नीति के चलते हम समय-समय पर चीन को सबक सिखाते रहे हैं।
विज्ञापन

राममंदिर बनना शुरू हो गया है, अब चीन के कब्जे से कैलास मानसरोवर को मुक्ति कराने का अभियान संत समाज शुरू होगा। महंत डॉ. भरत दास ने कहा कि हिंदू धर्म में गौ, गंगा व गायत्री को बहुत ही महत्व दिया गया है। हमारी संस्कृति के आधार स्तंभ इन तीनों के संरक्षण की आवश्यकता है। सम्मेलन का संचालन कर रहे महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि संघ के नेतृत्व में शीघ्र ही कैलास मानसरोवर को मुक्त कराने का अभियान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में महंत डॉ. रामानंद दास, महंत अवधेश दास, महंत पवन दास शास्त्री, नागा रामलखन दास सहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद, रमाकांत पांडेय, यूएसए के महामंत्री रमन, सिक्किम राज्य के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी, राष्ट्रीय मंत्री हितेंद्र जोशी, रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed