फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saints performed rituals for the removal of obstacles in the construction of Ram temple

राममंदिर निर्माण बाधा मुक्ति के लिए संतों ने किया अनुष्ठान

Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Saints performed rituals for the removal of obstacles in the construction of Ram temple
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर मंदिर निर्माण की बाधा मुक्ति व कोरोना के शमन की कामना से रामनगरी के संतों ने रविवार को अनुष्ठान किया। इस अवसर पर मां सरयू का वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य पूजन-अर्चन कर दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद संतों ने सरयू को 51 मीटर चुनरी अर्पित कर राममंदिर निर्माण के बाधा निवारण व कोरोना के शमन की कामना की।
विज्ञापन

सरयू के आरती घाट पर रविवार सुबह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयनदास शास्त्री व विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के यजमानत्व में अनुष्ठान का आयोजन हुआ। आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम, आचार्य नारद भट्टराई, आचार्य दिपेंद्र के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रों से सरयू का पूजन कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मां सरयू का दुग्धाभिषेक करते हुए 51 मीटर चुनरी भी अर्पित की गई। संत समिति अध्यक्ष महंत कन्हैया दास ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्र में फैली कोरोना महामारी का संकट है। कोरोना का शमन हो और भव्य राममंदिर निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्णता को प्राप्त करे इसी कामना से पूजन-अर्चन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद शर्मा ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य सिद्धि के लिए संतों के सानिध्य में यह पूजन किया गया है। साथ ही कोरोना के चलते जो अनेक लोग साकेतवासी हो गए हैं उनकी आत्मा की शांति और कोरोना के शमन की प्रार्थना भी की गई। साथ ही इस अनुष्ठान के जरिए सरयू को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का भी आह्वान किया गया।
अनुष्ठान के अवसर पर हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रामकोट के पार्षद रमेश दास, सरयू आरती के प्रबंधक महंत शशिकांत दास, रामायणी रामशंकर दास, श्रीराम जन्मभूमि के सहायक पुजारी संतोष शास्त्री, महंत अवनीश दास, राजा वर्मा, विनय शास्त्री, संत दया राम दास सहित अन्य मौजूद रहे।

अनुष्ठान के मुख्य यजमान व ट्रस्ट अध्यक्ष के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि राममंदिर निर्माण में अब कोई बाधा नहीं है। कुछ ऐसे लोग हैं जो चुनाव को देखते हुए तरह-तरह के मामले उठा रहे हैं और राममंदिर निर्माण में बाधा डालने का कुचक्र रच रहे हैं वे राष्ट्र विरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed