फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ruckus between BJP-SP workers in jila panchayat president election

जिपं अध्यक्ष चुनाव में भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं के बीच बवाल

Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ruckus between BJP-SP workers in jila panchayat president election
अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा व सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं, दोपहर करीब 12 बजे जब सपा के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह मतदान करने आए तो भाजपाइयों ने उन्हें मतदान करने से रोकने का प्रयास किया। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इसको लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हो गया और मारपीट भी हुई। इसके बाद सपा की विधानसभा परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा व सपा नेता रोली यादव जिपं सदस्य मान सिंह को लेकर किसी तरह मतदान स्थल पहुंची। बवाल की सूचना पर पहुंचे एसएसपी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सुबह से ही कचहरी के पास मतदान स्थल के आसपास लगे बैरियर पर भाजपा व सपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा की कमान जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने संभाल रखी थी। जबकि सपा की कमान पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय पवन, अवधेश प्रसाद, आनंदसेन यादव, विधानसभा परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा आदि संभाले हुए थे। बवाल तब शुरू हुआ जब दोपहर करीब 12 बजे सपा के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह मतदान करने आए, इस दौरान एसएसपी आवास चौराहे पर लगे बैरियर पर खड़े भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने उन्हें मतदान करने से रोकने का प्रयास किया। उनका आरोप था कि मान सिंह के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज है, पुलिस को इनकी तलाश है। उन्होंने मांग की कि उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। यह देख सपा नेता भी आक्रोश में आ गए और वह मान सिंह को मतदान कराने पर अड़ गए। दोनों दलों के बीच पहले बहस शुरू हो गई, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान मची भगदड़ में पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय ने जिपं सदस्य मान सिंह को किसी तरह बचाकर बैरियर के अंदर करवाया और सपा की एमएलसी लीलावती कुशवाहा व सपा नेता रोली यादव जिपं सदस्य का हाथ पकड़कर मतदान स्थल तक दौड़ते हुए ले गईं। वहीं बवाल की सूचना मिलते ही एसएसपी शैलेश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने वहां एकत्र भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को निर्देश दिया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को वहां से तितरबितर किया। इस दौरान दोनों दलों के कुछ लोगों को हलकी चोटें भी आई। एसएसपी ने बताया कि नारेबाजी कर रहे अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ को मौके से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने भाजपाइयों पर लगाया मारपीट का आरोप
सपा के पूर्व तेज नारायन पांडेय पवन ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा जमकर गुंडई की गई, इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्री व जनप्रतिनिधियों को भी नहीं बख्शा गया उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं मसौधा तृतीय से जिला पंचायत सदस्य मान सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें मतदान करने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा जबरन रोकने का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, देवगढ़ निवासी विकास सिंह समेत अन्य ने उन्हें मतदान करने से जान से मारने की धमकी दी व उन पर जानलेवा हमला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed