फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   road

सुग्रीव किला से श्रीराम मंदिर दर्शन मार्ग निर्माण का मार्ग प्रशस्त

Wed, 18 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
road
24-अयोध्या जमीन का बैनामा करते संत गण - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए सुग्रीव किला से श्री राम मंदिर तक जाने वाले लगभग 100 फीट चौड़े दर्शन मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रस्तावित मार्ग के लिए रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों के महंतों ने जरूरत भर की जमीन का बैनामा प्रशासन के पक्ष में कर दिया है। इसी के साथ भव्य श्रीराम मंदिर तक बनने वाले इस मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द शुरू होने की संभावना भी जतायी जाने लगी है। जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए जाने में कोई दिक्कत नहीं उठानी होगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को भव्य श्रीराम मंदिर में राम लला के दर्शन के लिए पहुंचने के लिए चारों ओर से चौड़े मार्गों के निर्माण की परियोजनाएं है। अयोध्या मेन स्पाइन रोड फैजाबाद शहर के पश्चिम सहादतगंज से अयोध्या के नया घाट तक लगभग 13 किमी, दूसरा मार्ग अयोध्या में सुग्रीव किला से श्री राम मंदिर मार्ग, तीसरा शृंगार हाट से श्रीराम मंदिर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग शामिल हैं। मेन स्पाइन सड़क के अलावा अन्य तीनों सड़कें अयोध्या नगर में ही है। सड़कें वर्तमान में काफी सकरी हैं। इन मार्गों को बनाने के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत के साथ इसके लिए संबंधित पक्षों से प्रशासन के पक्ष में बैनामा कराना बड़ी चुनौती बना था। इनमें से एक प्रमुख मार्ग सुग्रीव किला से श्रीराम मंदिर तक की सड़क के निर्माण की अड़चन बैनामा हो जाने से दूर हो गयी है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर पड़ने वाली भूमि के बैनामे के लिए प्रशासन के अफसर लगातार संपर्क में थे। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मार्ग में पड़ने वाली ज्यादातर जमीन का बैनामा प्रशासन के पक्ष में हो गया है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अफसरों की मौजूदगी में हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास, सुग्रीव किला के महंत विश्वरेश प्रपन्नाचार्य, राम गुलेला मंदिर के महंत शिव चरनदास ने रामलला के दर्शन में श्रद्धालुओं को भविष्य में होने वाली दिक्कत के मद्देनजर प्रशासन के पक्ष में बैनामा कर दिया। प्रशासन और संबंधित विभाग के अफसरों ने मंदिरों में जाकर जमीन का बैनामा करवाया। सुग्रीव किला से श्रीराम मंदिर तक बनने वाले इस अहम मार्ग की लंबाई तो महज 0.7 किमी है लेकिन इसका महत्व ज्यादा है। कुल 84.4 करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुग्रीव किला से श्रीराम मंदिर तक जाने वाले मार्ग निर्माण के लिए जमीन का बैनामा कराया गया है। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास, सुग्रीव किला के महंत विश्वेश प्रपन्नाचार्य, राम गुलेला मंदिर के महंत शिव चरन दास ने दर्शन मार्ग निर्माण के लिए जमीन का बैनामा प्रशासन के पक्ष में कर दिया है। श्रीराम मंदिर के लिए लगभग सौ फीट चौड़ा मार्ग बनाने में आसानी होगी। इससे श्रद्धालुओं को श्री राम मंदिर दर्शन के लिए जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। संतोष कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed