{"_id":"58f64bec4f1c1b3874472638","slug":"road-block-by-womens","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाका हाईवे से हटाई गई शराब दुकान भी प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। मंगलवार दूसरे पहर क्षेत्र की महिलाओं ने ठेके के विरोध में इलाहाबाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम को लेकर दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी तो नगर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रदर्शनकारी महिलाएं किसी भी हाल में ठेका संचालन को लेकर कोई बात सुनने को तैयार नही थीं। महिलाओं ने बताया कि नाका हाईवे पर अंग्रेजी शराब, बीयर व देशी शराब की दुकान गंजा रोड पर देवकीनगर मोहल्ले में कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के निकट खोली गई इन दुकानों से चंद कदम की दूरी पर छात्राओं का हॉस्टल है। शराब दुकान खुलने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाल ने बहुत समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन महिलाएं आला अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी को मौके पर बुलाया गया उन्होंने तत्काल प्रभाव से दुकानों को बंद करवा प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। प्रदर्शन में विवि कर्मचारी, प्रोफेसर कॉलोनी की सुधा सिंह, गायत्री गुप्ता, शर्मिला सिंह, गीता प्रजापति, मालती सिंह, मीरा प्रजापति, संध्या प्रजापति, ममता, सुनीता सिंह, आरती सिंह, अविनाश वर्मा, रजत मिश्र शामिल रहे।
इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र जैन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की ओर से उनको कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मौखिक वार्ता के बाद विचार विमर्श के लिए शराब दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है।