फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Remove obstacles to land industries

Ayodhya News: उद्योगों को जमीन पर उतारने के लिए दूर करें बाधा

Fri, 24 Feb 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Remove obstacles to land industries
अयोध्या। इन्वेस्टर्स समिट के बाद उद्योगों को जमीन पर उतारने के लिए जमीनी बाधा दूर करने पर जोर दिया गया है। प्रशासन और उद्यमियों की बृहस्पतिवार को हुई पहली बैठक में इस पर खासा फोकस रहा। साथ ही जिनके पास अपनी जमीनें उपलब्ध हैं, उनकी दूसरी समस्याओं को विभागों को शीघ्र दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई उद्यमियों सेे शीघ्र उद्योग स्थापना शुरू करने के लिए सहमति दिखी। बैठक में 15 करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव देने वाले याशीष मेडीकेयर प्रा. लिमिटेड के मालिक सुशील जायसवाल ने बीकापुर स्थित उनकी जमीन को कॉमर्शियल किए जाने के साथ रास्ते की व्यवस्था का मामला उठाया।
विज्ञापन


डीएम ने इस मामले में पूरे प्रकरण को समझ कार्रवाई के लिए कहा। इसी तरह के छह से ज्यादा मामले बताए गए। जहां जमीन पर उद्योग स्थापना के लिए धारा-80 की कार्रवाई की जानी है। इन सभी पर कार्रवाई होने पर उद्यम शीघ्र स्थापित होंगे। सभी प्रकरणों में संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए डीएम ने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईए के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक जमीन को लेकर भी समस्या रखी गई। बहुत से ऐसे उद्यमी हैं जिनको इंडस्ट्री के लिए जमीन की जरूरत है। जमीन की व्यवस्था के लिए बातचीत की गई। विभागों से अनापत्ति को लेकर कई उद्यमियों ने बताया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को इन मामलों को स्वयं उद्यमी से संपर्क करके हल कराने के लिए कहा।

उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल एरिया गद्दोपुर में जलनिकासी के लिए नाले की समस्या उठाई। बिजली सहित दूसरी समस्याएं भी सामने आई। डीएम ने उद्यमियों व निवेशको की समस्याओं और सुझावों को एक-एक करके सुना। संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देश दिया।


कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी रखें और इसे उद्यमियों को भी प्रदान करें। निवेशकों की समस्याओं का संबंधित विभाग त्वरित समाधान कराएं। बैठक में निवेशक देवेंद्र राय, एसबी सिंह, रमेश जायसवाल, अजय सिंहल, श्री निवास अग्रवाल, शंकर लाल जायसवाल, धीरज राजपाल समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed