फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Relief from the rain, the farmers happy

झमाझम बारिश से राहत, किसान खुश

Sat, 02 Jul 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Relief from the rain, the farmers happy
फैजाबाद में बारिश का आनद लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में रात से लेकर शनिवार की सुबह तक हुई बरसात से शहर और गांव का जीवन खासा खुशहाल हुआ है। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल गयी। सुबह लोगों की नजर जिधर भी घूमी, पानी ही पानी दिखाई पड़ा। 
विज्ञापन


सूखे पड़े  खेत, गड्ढों और पोखरों (तालाब) में बरसाती पानी लबालब भर गया। शहर के मुख्य मार्गों पर तो नहीं, लेकिन कुछ देर के लिए कई कॉलोनियों में प्रवेश के रास्तों और गलियों में पानी भर गया। उधर मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार यह इस वर्ष की सबसे तेज बरसात है।
विज्ञापन


फैजाबाद शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में अधिक वर्षा हुई है। दक्षिणी-पूर्वी मानसून से हुई यह वर्षा 126.6 मिमी दर्ज हुई है। बरसात से राजकीय इंटर कॉलेज और गुलाबबाड़ी मैदान पानी से भर गये। नाला संकरा होने से पुलिस लाइन-रेलवे स्टेशन मार्ग के किनारे सड़क तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधारी बाजार, कंघी गली, सहादतगंज, खवासपुरा, कोतवाली के पीछे, ऋषि टोला, लालडिग्गी, खीर वाली गली, लालबाग, कुम्हारन टोला, बुद्धनगर जनौरा, रोडवेज बस स्टेशन परिसर, आर्य कन्या गली में कुछ देर तक पानी भरा रहा। 


अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे (28.5) और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम (24) दर्ज किया गया है। शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की सुबह तक 126.6 मिमी. वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed