फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rejuvenation award for doctors and health workers

Ayodhya News: चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को मिला कायाकल्प अवार्ड

Thu, 02 Mar 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 02 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation award for doctors and health workers
अयोध्या। कायाकल्प योजना के तहत हुए मूल्यांकन में 85 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होने पर जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुरेश चंद्र कौशल, सीएमएस डॉ. आरपी वर्मा व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन


अस्पताल के प्रबंधक संजीव पांडेय ने बताया कि बीते वर्ष चिकित्सालय का मूल्यांकन डॉ. श्रुति जबेरा, डॉ. अवनीश ने किया था। इसमें चिकित्सालय को 85 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे। इसके लिए करीब तीन लाख रुपये अस्पताल को मिले थे। इसमें से 25 फीसदी राशि चिकित्सक, कर्मचारियों के प्रोत्साहन पर व्यय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया तीन स्तर में की जाती है, जो अत्यंत जटिल है। इससे गुजरने के पश्चात ही कायाकल्प में चयनित चिकित्सालय को लाभांश राशि प्राप्त होती है।

अपर निदेशक डॉ. सुरेश चंद्र ने कहा कि लगातार कई वर्षों से महिला अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त हो रहा है, यह हर्ष का विषय है। इसमें अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों के अलावा प्रत्येक कर्मचारी का योगदान है। कहा कि यह गुणवत्ता बरकरार रहे और हमेशा अस्पताल अव्वल रहे, इसके लिए सभी कर्मियों को सक्रिय रहने की जरूरत है।


मुख्य अतिथि ने अधीक्षक डॉ. आशाराम, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. प्रभा सिंह, डॉ. श्वेता सुमन, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, मनोज वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. कुमार विक्रम, डॉ. सविता बादिल, डॉ. प्रवीण कुमार दुबे, शीला श्रीवास्तव, अनीता मिश्रा, काउंसलर डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ. पूजा सिंह आदि को पुरस्कृत किया।

इस मौके पर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. रमेश वर्मा, सीएमएस डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. विपिन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed