फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Record made by planting 33.78 lakh saplings in the district under massive plantation campaign

वृहद पौधरोपण अभियान के तहत जिले में 33.78 लाख पौधों को रोपण कर बनाया रिकॉर्ड

Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Record made by planting 33.78 lakh saplings in the district under massive plantation campaign
अयोध्या। जिले के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव (सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास) टी बेंकटेश ने रविवार को तहसील बीकापुर के तमसा नदी के तट पर स्थित गौराघाट (रामचौरा), हनुमान मंदिर परिसर, राम वन गमन मार्ग, गौरा गयासपुर में पौधरोपण कर जनपद में वृहद पौधरोपण महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे इस अभियान के तहत जिले में 33 लाख 78 हजार नौ सौ पौधों का रोपण कर रिकॉर्ड बनाया गया। इस अभियान में जिले के सभी विभाग, सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया। नोडल अधिकारी टी बेंकटेश ने तारुन क्षेत्र अंतर्गत बिसुहि नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायत केवलापुर में तथा विकास खंड मसौधा स्थित ग्राम पंचायत भदोखर में भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

मसौधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भदोखर में पौधरोपण के दौरान अपर प्रमुख सचिव ने कहा कि पौधरोपण से चारागाह के इस बड़े भूखंड का सुगमता के साथ उपयोग होगा, वातावरण भी अनुकूल होगा। पेड़ों के रोपड़ से पर्यावरण तो संतुलित होता ही है साथ ही साथ छायादार वृक्षों से आम जनमानस सहित जीव जंतुओं को लाभकारी ऑक्सीजन भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फलदायक पौधों के रोपड़ से लोगों को फलों का आहार भी सुगमता से प्राप्त होता है। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को पौधरोपण महोत्सव में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य कर अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने तथा उनकी नियमित देखभाल व सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पौधरोपण से पूर्व नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अन्य अधिकारियों के साथ डीएफओ कार्यालय में पौधरोपण के लक्ष्य की शत-प्रतिशत को प्राप्त करने व पोर्टल पर फीडिंग के दृष्टिगत संचालित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ मौजूद डीएम अनुज झा, एसएसपी शैलेश पांडेय, डीएफओ दिव्या, सीडीओ अनीता यादव समेत अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। प्रभागीय वनाधिकारी दिव्या ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में जुलाई माह में 40 लाख पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अभियान की शुरूआत में रविवार को 33 लाख 78 हजार नौ सौ पौधों का रोपण कर रिकॉर्ड बनाया गया। इसमें वन विभाग द्वारा 19 लाख 15 हजार पौधों का रोपण किया गया है। शेष लक्ष्य को इसी माह में पूरा किया जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी विभागों द्वारा इस अभियान में सहयोग किया जा रहा है।
बताया कि इस अभियान पर निगाह रखने के लिए वन विभाग के जिला कार्यालय पर ऑनलाइन प्लाटेंशन मॉनीटिरिंग सिस्टम की स्थापना की गई है। रविवार को इस सेंटर का निरीक्षण नोडल अफसर ने भी किया। पौधरोपण अभियान की नोडल अफसर सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला के नेतृत्व में कौशलपुरी कॉलोनी में 121 पौध लगाकर अभियान की शुरूआत की गई।
अयोध्या स्थित जानकी घाट स्थित वैदेही भवन में भाजपा महानगर मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी ने अशोक का पौध रोपित किया। इस दौरान मनीष शरण, मुरारी शरण, अनुराग, उमेश समेत अन्य मौजूद रहे। तारुन में जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह ने खपराडीह ग्राम सभा में एक हजार पौधों का रोपण किया।
सोहावल विकासखंड के ग्राम सभा गोंडवा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज मिश्र ने आम, नीम, बरगद, पीपल आदि पौधों का रोपण किया। पूराबाजार ग्राम पंचायत के रामपुर सरधा में प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर व ग्राम विकास अधिकारी कोमल मिश्रा, निखिल सिंह, रमजान पवन ने ग्रामीणों के साथ बरगद, पीपल, आम, महुआ, पाकड़ सहित देववृक्ष का रोपण किया।
भाजपा के मंडल करिअप्पा नगर में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के नेत्रत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, रमेश पांडेय, पार्षद जितेंद्र निषाद समेत अन्य मौजूद रहे। पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में 351 पीपल के पौधे लगाए गए।
वन महोत्सव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने शोध प्रक्षेत्र पर पीपल का पौधारोपण कर किया। कुलपति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करने वाला यह एक आंदोलन है। पौधरोपण को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाने वाला एक महोत्सव है।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय में स्थित उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. ओ पी राव, उपनिदेशक बीज डॉ. एस सी विमल एवं सहयोगी डॉ. एस के वर्मा आदि की देखरेख में विश्वविद्यालय के शोध प्रक्षेत्र एक एवं दो पर पौधरोपण किया गया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्व विद्यालय परिसर में 4 से 15 जुलाई तक पौधरोपण जन आंदोलन- 2021 के तहत 5000 पौध रोपण का अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. आरके मेहता, अधिष्ठाता डॉ. आर के जोशी, डॉ. नमिता जोशी, डॉ. डी नियोगी, निदेशक प्रसार डॉ. ए पी राव, इंजीनियर ओम प्रकाश, सुरक्षा अधिकारी आर के सिंह, डॉ. राम प्रताप सिंह, अंगद सिंह, डॉ. मनोज सिंह, फार्म अधीक्षक भानु सिंह, डॉ. राजकुमार पाठक, डॉ. राधा विनोद सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed