फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rammandir

कारसेवकपुरम में हुआ संघ के पदाधिकारियों का जमावड़ा

Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
rammandir
31-अयोध्या-कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक वर्ग का सोमवार से शुभारंभ होगा - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के शारीरिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ सोमवार से होगा। इसमें शामिल होने के लिए संघ की प्रांत 45 इकाईयों के करीब 500 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच चुके हैं। कारसेवकपुरम में संघ के बड़े पदाधिकारियों का जमावड़ा रविवार को हो चुका है। अभ्यास वर्ग को लेकर दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा। संघ के सर कार्यवाह सहित अन्य कई बड़े पदाधिकारी अयोध्या पहुंच चुके हैं। 19 से 21 अक्तूबर तक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी वर्ग का हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन

वर्ग को लेकर रविवार को दिन भर बैठकों का दौर चला। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों को संबोधित किया तो वहीं अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी व सह शारीरिक प्रमुख जगदीश जी ने कई सत्रों में बैठकें कर अभ्यास वर्ग का खाका खींचा। संघ के शारीरिक प्रमुखों का यह अभ्यास वर्ग होगा जिसमें केवल संगठनात्मक चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूरे देश से शारीरिक प्रमुख शामिल हो रहे हैँ। संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। कल वह शारीरिक वर्ग का शुभारंभ करेंगे। वर्ग में केरल, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य प्रांतों के शारीरिक प्रमुख व स्वंयसेवक शामिल हो रहे हैं। वर्ग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए 100 स्वयंसेवकों की टीम लगाई गई है, जिन्हें कारसेवकपुरम से बाहर जाने से मना किया गया है। वे वर्ग की समाप्ति तक कारसेवकपुरम परिसर को छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ शुरू करेगा वंदे मातरम अभियान
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती से आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में वंदे मातरम अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान के तहत जयश्रीराम की तरह लोगों की जुबान पर वंदे मातरम हो, इसका प्रयास संघ कर रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर वंदे मातरम बोलने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। गुमनाम हो चुके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी जनसामान्य से परिचित कराने की तैयारी है। संघ इनका सम्मान भी करेगा। इस कार्यक्रम के लिए संघ ने बस्ती स्तर पर कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed