फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlila Muslims artists left meat

रामलीला के मुस्लिमों कलाकारों ने छोड़ा मांसाहार

Mon, 19 Oct 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
फैजाबाद/अमर उजाला Updated Mon, 19 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
समिति के मेला प्रबंधक सैयद साजिद अली हैं। 35 वर्ष से अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन डॉ. माजिद अली निभा रहे हैं। इससे पहले इनके पिता स्व. डॉ. वाजिद अली ये जिम्मेदारी उठा रहे थे। इन दिनों चल रहे मंचन में रावण के मंत्री का किरदार इकबाल अहमद, लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का शाही नूर और सुषेन वैद्य का रोल अल्लू निभा रहे हैं।
विज्ञापन


जुड़वा भाई मो. सैफ व मो. कैफ नील-साधु और सलमान उर्फ नब्बू नारांतक की भूमिका में हैं। एकलाख, नियाज अहमद, शाहिद, नफीस, जाबिर व रियाज भी मंचन में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से कई अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


खास बात ये है कि रामलीला मंचन से जुड़े कई मुस्लिम युवकों ने मांसाहार छोड़ दिया है। सलमान उर्फ नब्बू और मो. शाही नूर का कहना है कि रामदल से जुड़े पात्रों की श्रद्धालु आरती उतारते हैं, इस वजह से हमने उनकी आस्था को देखते हुए इन दिनों मांसाहार त्याग दिया है। कई अन्य मुस्लिम युवकों ने भी इन दिनों मांसाहार छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकसाथ मनाते होली और ईद
मो. सैफ व मो. कैफ का कहना है कि, मंचन में जो भी भूमिका उन्हें मिलती है, करते हैं। हम दोनों भाई नल-नील बनते हैं तो कभी साधु। वहीं, सलमान उर्फ नब्बू और मो. शाही नूर कहते हैं कि, भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रामदल से जुड़े पात्रों की लोग आरती उतारते हैं और चरण छूते हैं।


ऐसे में हमें भी भक्तों की आस्था का ख्याल रखना है। बस, इसी वजह से मांसाहार त्याग दिया। रावण बनने वाले चंद्रशेखर तिवारी कहते हैं कि, हम एक-दूसरे के त्योहारों के साथ ही हर सुख-दुख में हिस्सा लेते हैं। समिति के मंत्री एवं प्रधान शिवशंकर मौर्य ने बताया कि गांव के हिंदू-मुस्लिम दुर्गापूजा, दशहरा, होली, दीपावली और ईद एकसाथ मनाते हैं। मुस्लिम हमारे साथ होली खेलते हैं और हिंदू मोहर्रम में तासा, झांझ बजाते हुए करबला तक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed