{"_id":"61fd7390162c8c4ed351a705","slug":"ramlala-will-get-special-enjoyment-on-vasant-panchami-faizabad-news-lko616421854","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर रामलला को लगेगा विशेष भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर रामलला को लगेगा विशेष भोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। वसंत पंचमी के अवसर पर राम नगरी के विभिन्न मंदिरों में जहां आयोजन होंगे तो वहीं श्री राम जन्मभूमि में विराजमान श्री राम लला को विशेष भोग भी लगाया जाएगा।
साथ ही उन्हें नवीन वस्त्र धारण करा कर पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि वसंत पंचमी के अवसर पर राम लला को विशेष व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।
भोग में उनके लिए पूरी, कचौड़ी, सब्जी, दाल, चावल सहित मिष्ठान व फलों का भोग लगेगा। साथ ही शनिवार होने के नाते उन्हें नीले रंग का नवीन वस्त्र भी धारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि भगवान को भोग लगाकर प्रसाद राम जन्म भूमि की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को भी वितरित किया जाएगा। कहा कि कोरोना संक्रमण का दौर है। इसलिए राम मंदिर में अभी भक्तों को चरणामृत देने पर रोक जारी है। पैकेट में भक्तों को प्रसाद दिया जाता है।