{"_id":"61e30d1e7aa38e3dcc28b177","slug":"ramlala-eats-khichdi-on-makar-sankranti-faizabad-news-lko6136312199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर रामलला ने खाई खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर रामलला ने खाई खिचड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उदयातिथि की मान्यता के चलते रामनगरी के ज्यादातर मंदिरों में शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। रामजन्मभूमि के अस्थायी मंदिर में विराजमान श्रीरामलला सरकार को शनिवार को खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसी तरह रामनगरी के अन्य कई मंदिरों में भी पर्व का उल्लास छाया रहा। रामलला के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, करीब आठ हजार भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला को सुबह विधिवत स्नान-शृंगार कर नीला वस्त्र धारण कराया गया। सुबह 11:30 बजे रामलला को खिचड़ी, दही, पापड़, घी, अचार, पूड़ी व सब्जी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों में रामलला के दर्शन की उत्सुकता रही। दोनों पालियों में करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दर्शन-पूजन किया।
श्रीरामजन्मभूमि से सटे प्राचीन रंगमहल में भी रामलला के दर्शनार्थियों व सुरक्षाकर्मियों को महंत रामशरण दास द्वारा खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले मंदिर में विराजमान भगवान की पूजा-अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसी तरह सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, कनकभवन, दशरथमहल, श्रीरामबल्लभाकुंज, उदासीन आश्रम सहित अन्य मंदिरों में भी विराजमान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।