फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramcharit Manas should be read in every house- Ramdineshacharya

हर घर में होना चाहिए रामचरित मानस का पाठ- रामदिनेशाचार्य

Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ramcharit Manas should be read in every house- Ramdineshacharya
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण प्रारंभ होने की खुशी में गुरुवार को श्रीहरिधाम गोपाल पीठ में नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ। रामकथा के पहले दिन भक्तों को रामकथा की महिमा सुनाते हुए ज.गु.रामदिनेशाचार्य ने कहा कि रामकथा तन-मन को पवित्र करती है।
विज्ञापन

इसके श्रवण और कथन के प्रति हमेशा एक नवीनता का भाव बना रहता है। किसी आम व्यक्ति के जीवन चरित्र को एक, दो या चार बार सुनने के बाद उसके प्रति उबन पैदा हो जाता है, लेकिन यह भगवान की कथा है, सत्य की कथा है इस नाते हमेशा कुछ न कुछ नया लगता है।
विज्ञापन

हर घर में प्रतिदिन रामचरित मानस का पाठ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत की कृपा से सत्संग मिलता है और जब संत विशेष कृपा करता है तो समागम मिल जाता है। सत्य का महत्व तब ही है जबकि सत्य को जीवन में मन, वचन, कर्म से स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य का आचरण करने वाला व्यक्ति ही सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा एवं सम्मान प्राप्त करता है। कथा के शुभारंभ से पूर्व मंदिर से सरयू तट तक कलश यात्रा भी निकाली गई।

कथा का शुभारंभ मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास व महंत कौशल किशोर शरण फलाहारी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया।
कथा के आयोजक नई दिल्ली निवासी नरेश गर्ग ने बताया कि राममंदिर के हक में फैसला आने के बाद से ही वे अयोध्या में श्रीरामकथा का आयोजन करना चाहते थे।
कोरोना के चलते विलंब हुआ, रामजन्मभूमि पर रामकथा का सहभागी बनकर जीवन धन्य हो गया है। कथा अवसर पर महंत सुरेश दास, ज.गु.रत्नेशाचार्य, संत रामभूषणदास कृपालु, संत एमबीदास, संत गौरव दास सहित अन्य संत-धर्माचार्य व भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed