फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramayana University will be built on 21 acres in Ramnagari

रामनगरी में 21 एकड़ में बनेगा रामायण विवि

Mon, 22 Nov 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ramayana University will be built on 21 acres in Ramnagari
अयोध्या। रामनगरी में शोध के लिए 21 एकड़ में रामायण विश्वविद्यालय बनेगा। इसकी रूपरेखा महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट की ओर से तय कर ली गई है। इसका शिलान्यास 02 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। ट्रस्ट की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन इसकी तिथि बदल भी सकती है।
विज्ञापन

ट्रस्टी श्रद्धा नंद श्रीवास्तव ने बताया है कि 21 एकड़ में रामायण विश्वविद्यालय बनाया जाना तय हुआ है। उन्होंने बताया है कि भवन निर्माण के बाद विश्वविद्यालयों में निर्धारित विभाग खोले जाएंगे। विशेष रूप से रामायण शोध से जुड़े विभागों को खोला जाएगा। इसके साथ ही संस्कृत व हिंदी भाषा को विवि में प्रमुख स्थान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम की शुरुआत 30 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए तीन दिन विशेष प्रकार के अनुष्ठान व हवन होंगे। अनुष्ठान का 02 दिसंबर को समापन होगा। समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे व भूमि का पूजन कर नींव रखेंगे। हालांकि उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ फेरबदल हो सकता है। यह तिथि आगे या पीछे हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed