{"_id":"5dc9afbc8ebc3e5b764cc09d","slug":"ramayan-path-in-bjp-office-faizabad-news-lko4917288139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराज्य की कामना को लेकर भाजपा कार्यालय में अखंड रामायण प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामराज्य की कामना को लेकर भाजपा कार्यालय में अखंड रामायण प्रारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। देश में रामराज्य की कामना को लेकर भाजपा कार्यालय में सोमवार को अखंड रामायण पाठ की शुरूआत हुई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रामायण की चौपाई का पाठ किया। मंगलवार दोपहर तीन बजे हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दिवंगत अग्रणी नेता महंत रामचंद्र दास परमहंस, महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवैद्यनाथ, अशोक सिंघल व शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने देश की एकता व अखंडता को और बल प्रदान किया है।
ये देश के हर नागरिक की जीत है। राम का जीवन चरित्र हमें मर्यादा व आदर्श की शिक्षा देता है। रामराज्य एक सर्वश्रेष्ठ राज्य की परिकल्पना है, जहां भेदभाव रहित वातावरण होता है। अंबेडकरनगर के पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि अयोध्या ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है।
विज्ञापन
रामायण का अध्ययन हमें मर्यादित जीवन जीने की शिक्षा देता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, सुशील जायसवाल, अभिषेक मिश्र, कमलाशंकर पांडेय, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, अशोका द्विवेदी, शकुंतला त्रिपाठी, रीना द्विवेदी, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।