फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

दिवाली बाद रामनगरी में उमड़ी आस्था, लगा घंटों जाम

Wed, 18 Nov 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
जय श्रीराम का जयघोष करते भक्त। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दिवाली के बाद रामनगरी में अचानक श्रद्घालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। बुधवार को 10 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्तों में रामलला के दर्शन का उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

दीपोत्सव में रोक के बाद अब परिक्रमा मेले में भी बाहरी भक्तों के आगमन पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद रोक लगने से पूर्व बड़ी संख्या में भक्तों का रेला अयोध्या दर्शन-पूजन को पहुंच रहा है। भक्तों की भीड़ के चलते बुधवार को रामनगरी में घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दिवाली के बाद रामनगरी में आस्था उमड़ रही है। इसका नजारा बुधवार को दिखा। जब रामलला के दरबार में दोनों पालियों में 10,217 श्रद्घालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसमें 90 प्रतिशत बाहरी श्रद्घालु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में 4700 व दूसरी पाली में 5517 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम में कोरोना के चलते बाहरी श्रद्घालुओं के आगमन पर रोक लगा दी गई थी।
राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद हुए पहले दीपोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह था लेकिन कोरोना के चलते बाहरी श्रद्घालु अपना उत्साह प्रकट करने अयोध्या नहीं आ सके। भक्तों में इस बात का मलाल रहा कि 492 वर्ष बाद रामलला के दरबार में हुए दीपोत्सव के आयोजन की भव्यता वह अपनी आंखों से नहीं निहार सके। दीपोत्सव के बाद अब कार्तिक परिक्रमा मेले में भी बाहरी श्रद्घालुओं के आगमन पर रोक लगा दी गई है।
23 नवंबर से परिक्रमा मेले का शुभारंभ हो रहा है। 22 नवंबर से रामनगरी में बाहरी श्रद्घालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। दीपोत्सव व परिक्रमा मेले के बीच श्रद्घालुओं का जो समय मिला है उसमें बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच कर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
भक्तों में सबसे ज्यादा रामलला के दर्शन का उत्साह दिख रहा है। बुधवार को रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर दोनो पालियों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही तो आस्था की भीड़ के चलते रामनगरी में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। हनुमानगढ़ी तिराहे से लेकर नयाघाट तक रह-रहकर जाम का आलम रहा।
बुधवार को ही हरियाणा व राजस्थान से पहुंचे सैकड़ों श्रद्घालुओं ने रामलला का दर्शन करने के बाद अचानक पंचकोसी परिक्रमा भी शुरू कर दी थी जिसके बाद प्रशासन के होश उड़ गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्घालुओं को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए परिक्रमा करने के लिए मान-मनौव्वल किया।
रामलला के दरबार में 10 लाख दिए जलाने का दावा
यूपी सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव का वर्चुअल कार्यक्रम भी हिट रहा। दावा किया गया कि रामलला के दरबार में 10 लाख से ज्यादा श्रद्घालुओं ने वर्चुअल दीये जलाकर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। दीपोत्सव के लिए खासतौर पर बनाए गए वेबसाइट पर श्रद्घालुओं को रामजन्मभूमि परिसर में वर्चुअल माध्यम से दीये जलाने का अवसर दिया गया था, जिनका खूब जमकर इस्तेमाल किया गया। बताया कि दीये जलाने की इतनी होड़ रही कि वेबसाइट के क्रैश होने की बात सामने आई।

दीपोत्सव के आयोजन के बाद अचानक अयोध्या में भीड़ बढ़ी है। इसको लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। कोरोना की गाइड लाइन के अनुपालन के साथ-साथ बाहरी श्रद्घालुओं से लगातार अयोध्या न आने की अपील की जा रही है।
विजयपाल सिंह, एसपी सिटी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed