फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

सरयू तट पर बन रहा संगमरमर का भव्य आरती घाट

Wed, 04 Nov 2020 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
सरयू तट पर निर्माणाधीन आरती स्थल। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामनगरी में दीपोत्सव इस बार बेहद खास होने जा रहा है। काशी की तर्ज पर आरती के लिए सरयू तट पर संगमरमर का भव्य नया घाट बन रहा है। जहां से सीएम योगी आदित्यनाथ मां सरयू की आरती करके शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

राम की नगरी अयोध्या में इस बार कोरोना महामारी के बीच दीपोत्सव मनाया जाएगा। चौथे साल होने वाले दीपोत्सव को और भी भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन दिवसीय त्रेेतायुग जैसी दिवाली में सीएम योगी 13 नवंबर को शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान राम की पैड़ी साढ़े पांच लाख दीपों से जगमगाएगी। सरयू तट पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी। मुख्यमंत्री मां सरयू की आरती भी उतारेगें। इसके लिए नया आरती स्थल बनाया जा रहा है जिसमें पांच भव्य बुर्ज बनाए जा रहे हैं। ये बुर्ज सफेद संगमरमर पत्थर में आकर्षक नजर आएंगें। इसी नए आरती स्थल पर सीएम मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविवि की छात्राएं सजाएंगी रामायण की थ्री-डी कलाकृतियां
दीपोत्सव पर जहां एक तरफ पूरी अयोध्या दीयों से जगमगाएगी तो वहीं, इस बार रामलला के जन्मस्थान पर भी भव्य उत्सव मनाने की तैयारी है। सरयू तट से लेकर राम की पैड़ी व रामकथा पार्क को भव्य रूप देने में एजेंसियां जुटी हुई हैं। अवध विश्वविद्यालय का फाइन आर्ट विभाग इस बार मुख्यमंत्री के मंच के सामने घाट पर दैवीय शक्ति स्वरूप रामायण आधारित कलाकृति बनाएगा।
फाइन आर्ट के 100 छात्राएं व पांच शिक्षिकाएं दीपों के जरिए लंका से पुष्पक विमान से लौटे भगवान राम व उनके परिवार का चित्रण करेगें। इसे थ्री डी इफेक्ट के जरिए दर्शाया जाएगा। दूसरी ओर दीपोत्सव में इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा कहीं अधिक जगह उपलब्ध होगी। राम की पैड़ी के घाटों का विस्तार चौधरी चरण सिंह घाट तक कर दिया है। अब राम की पैड़ी करीब एक किलोमीटर लंबी हो गयी है।

राज्याभिषेक में दो सौ, आरती में शामिल हो पाएंगे 50 लोग
दीपोत्सव का आयोजन कोरोना के प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा। इस बार दीपोत्सव में आम लोग शामिल नहीं हो पाएंगे। रामराज्याभिषेक में भी इस बार भीड़ एकत्र नहीं की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार रामराज्याभिषेक के कार्यक्रम में खास मेहमानों, साधु-संतों सहित मात्र 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। वहीं सरयू घाट पर जहां सीएम मां सरयू की आरती करेगें वहां भी केवल 50 लोगों को ही मौजूद रहने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed