{"_id":"6a8dde430a414c1d750167b0","slug":"the-weather-kept-changing-its-mood-from-morning-till-evening-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-157223-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सुबह से शाम तक बदलता रहा माैसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सुबह से शाम तक बदलता रहा माैसम का मिजाज
Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
जनौरा में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सावन में मंगलवार सुबह से हो रही रुक-रुककर बारिश ने रामनगरी का मौसम सुहाना कर दिया। उमस से राहत मिली तो खेतों में नमी बढ़ने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं, दूसरी ओर शहर में जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल होने से मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक कई स्थानों पर पानी भर गया। धर्मपथ चौराहा और दशरथ पथ प्रवेश मार्ग पर जलभराव से स्थानीय लोगों के साथ सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। जनौरा, देवकाली तिराहा, वजीरगंज और परिक्रमा मार्ग अंडरपास में भी पानी जमा रहा।
मोनी बाबा आश्रम के निकट अंडरपास में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पटवारी का पुरवा, कोरखाना और बेनीगंज-रामपथ मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित रहा। कोरखाना निवासी पंडित ऋषि कांत शर्मा और माधूरी ने बताया कि नालियां टूटी व चोक होने से जरा सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है।
इनसेट-
मौसम का हाल
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। 44.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश की संभावना है।