फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

मस्जिद तय होते ही रौनाही में बढ़ी जमीन की कीमतें

Tue, 18 Aug 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
सोहावल। सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन पर मंगलवार से सीमाबंदी की कार्रवाई शुरू करा दी गई है। इसके लिए दो दर्जन मजदूर लगाए गए हैं। इस बीच सुन्नी वक्फ बोर्डभ से जमीन स्वीकार किए जाने के बाद आसपास की जमीन का मूल्य बढ़ना शुरू हो गया है। यह सोने के भाव की तरह परवान चढ़ते हुए सवा गुना हो गया है। ट्रस्ट से भूमि पर कब्जेदारी लेने के बाद इसमें और तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को वक्फ बोर्ड से गठित ट्रस्ट के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में पैमाइश कर चिंह्ति की गई भूमि पर मेडबंदी का काम मंगलवार को शुरू कर दिया गिया है। इसमें दर्जन भर मजदूर लगाए गए हैं। बोर्ड से गठित इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन से मस्जिद सहित प्रस्तावित योजना को मूर्त रूप दिया जाना है। इस जमीन के आसपास होने वाले विकास और रोजगार पाने वाले के बीच जगह तलाशने की होड़ लग गई है। जिस भूमि की कामक पहले बीघे में चलती थी, अब वही जमीन वर्गफुट में बिक रही है।
विज्ञापन

कीमत सोने की तरह चढ़ रहा है। यह सवा गुना तक चढ़ गया है। अभी और तेजी आने की संभावना है। प्रापर्टी का काम करने वाले रोनाही के जीशान कहते हैं कि वक्फ बोर्ड की जमीन के आसपास जमीन तलाशने और खरीद फरोख्त करने वालों का जमावड़ा क्षेत्र में लगने लगा है। मेढ़बदी के साथ यह और परवान चढ़ेगी। भूमि की कीमत में लगभग 30 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे मुस्लिम समाज के ट्रस्ट द्वारा निर्माण को गति पकड़ाई जाएगी, भूमि की कीमत बढ़ती जाएगी। प्रापर्टी के काम में दिलचस्पी रखने के साथ स्थानीय राजनी ति में भागीदारी निभाने वाले हरजीत सिंह मिंटू ने कहा कि वक्फ बोर्ड को दी गई जमीन के आसपास ज्यादा आबादी मुस्लिम समाज की है। इनके खाताधारक भी इसी समाज से हैं। जिन्होंने समय को देखते हुए भूमि की कीमत में जबरदस्त होड़ पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed