फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

मंदिर निर्माण के उल्लास में डूबे नगरवासी,

Wed, 05 Aug 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
दीपों से जगमग हुई राम की पैड़ी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कंचन कलस बिचित्र संवारे। सबहिं धरे सजि निज निजद्वारे।।
विज्ञापन

बंदनवार पताका केतू। सबन्हि बनाए मंगल हेतू।। ....अर्थात सोने के कलशों को विचित्र रीति (स्वण माणिक्य) से अलंकृत और सजाकर सब लोगों ने अपने-अपने दरवाजों पर रख लिया। सब लोगों ने मंगल के लिए बंदनवार, ध्वजा और पताकाएं लगाईं।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने के दौरान अयोध्या नगरी में दिखा यह दृश्य श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर एक बार फिर जीवंत हो उठा। बुधवार को अयोध्या नगरी के साथ-साथ फैजाबाद शहर रामभक्ति के रंग में सराबोर दिखा। गली-कूचों में भगवा ध्वज पताकाएं फहराती नजर आईं। भूमि पूजन शुरू होते ही नगरवासी हर्षोल्लास में डूब गए। सड़क, चौराहों पर लोग ढोल, नगाड़ों पर थिरकते दिखे। महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग अपने-अपने ढंग से उत्सव मनाते दिखे। शहर की लगभग सभी मंदिरों में अनुष्ठान व सुंदरकांड पाठ करने में भक्त लीन रहे। पेश है नगर के विहंगम दृश्य को प्रदर्शित करती एक रिपोर्ट...
विज्ञापन

रंगोली सजाने में मग्न दिखीं बालिकाएं
बुधवार की पूर्वाह्न 11:15 बजे का यह दृश्य शहर के रिकाबगंज हनुमान मंदिर के निकट नारायण ज्वैलर्स के सामने का है। राजू अग्रवाल के परिवार की ऋचा अग्रवाल सहित अन्य बालिकाएं भगवान श्रीराम की रंगोली सजाने में मग्न दिखीं। राजू अग्रवाल ने कहा कि लंबी अवधि के बाद यह शुभ घड़ी आई है। हमे हिंदुत्व पर गर्व पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ मोहल्ले में जश्र
सिविल लाइन के पार्षद जय नरायण सिंह रिंकू के नेतृत्व में लोग दोपहर में बारह बजे मौदहा चौराहा पर ढोल-नगाड़ों के साथ नजर आए। यहां से जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पूरे सिविल लाइन वार्ड में भ्रमण कर जश्र मनाया। पार्षद ने कहा कि हमें गर्व है कि इस स्वर्णिम पल के हम गवाह बन रहे हैं।

टीवी पर गड़ी रही नजरें
सिविल लाइन के हौसलानगर कालोनी निवासी शिवाकांत शुक्ला परिवार के साथ प्रधानमंत्री के आगमन के बाद से लगातार टीवी पर नजरें गड़ाए भूमि पूजन का दृश्य देखते रहे। माता कमल कुमारी कहती हैं कि इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए आंखों में रोशनी है, यह भगवान की कृपा ही है। एक बार रामलला का दर्शन कर लूं, बस यही इच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed