फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

एक जुलाई से अयोध्या में बाहरी श्रद्घालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित

Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। ऐतिहासिक सावन मेले पर भी कोरोना के चलते ग्रहण लग गया है। जिला प्रशासन ने एक जुलाई से अयोध्या में बाहरी श्रद्घालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगाते हुए डीएम द्वारा बार्डर को सील करने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही साथ सरयू में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बार सावन मेले में बाहरी श्रद्घालु अयोध्या नहीं आ सके थे।
विज्ञापन

बताते चले कि एक पखवारे तक चलने वाले सावन मेले में भारत के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्रद्घालु अयोध्या पहुंचकर मंदिरों में झूलनोत्सव का दर्शन कर मंदिरों में पूजन अर्चन व सरयू स्नान करते हैं। इस वर्ष कोरोना को देखते हुए बाहरी श्रद्घालुओं के अयोध्या में प्रवेश पर रोक लगाते हुए सरयू में सामूहिक स्नान पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

विगत दिनों सूर्य ग्रहण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सरयू स्नान करने पर प्रशासन को सैकड़ों की संख्या में लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी, जिसको देखते हुए प्रशासन सावन झूला मेले के समय अत्यंत सतर्कता बरतने जा रहा है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि कोरोना को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में एक जुलाई से बाहरी श्रद्घालुओं का प्रवेश व सरयू में सामूहिक स्नान को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही जनपद की सीमाओं पर बैरीकेडिंग करते हुए उन्हें सील करने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि रामनगरी के संतों द्वारा भी श्रद्घालुओं से अपील की जा रही है कि वे सावन मेले में अयोध्या आने के बजाए अपने-अपने घरों पर ही पूजन-अर्चन करें, हमें उम्मीद है कि श्रद्घालु संतों के निवदेन को स्वीकार करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed