Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   people will also be able to enjoy the laser show from boats

Ayodhya News: अब नाै को भी लोग उठा सकेंगे लेजर शो का आनंद

Tue, 03 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 03 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
people will also be able to enjoy the laser show from boats
दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी।
अयोध्या। राम की पैड़ी पर इस बार दीपावली के एक दिन बाद यानी नौ नवंबर को भी दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस दिन लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और प्रोजेक्शन मैपिंग का प्रदर्शन हाेगा। इससे अयोध्यावासियों और आम श्रद्धालुओं को दीपोत्सव की भव्यता निहारने का अवसर मिलेगा। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की यह मांग मुख्यमंत्री ने मान ली है।
विज्ञापन


नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से दीपोत्सव की अवधि एक दिन और बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने अयोध्या के लोगों की भावनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि दीपोत्सव के दिन सुरक्षा संबंधी बंदिशों के चलते लोग आयोजन की भव्यता का आनंद नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन


मुख्य आयोजन के दिन छोटी दिवाली होती है। इस कारण व्यापारी प्रतिष्ठानों और अन्य लोग घरेलू तैयारियों में व्यस्त रहते हैं। दिवाली के दिन शाम को घरों में उत्सव की वजह से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में दीपोत्सव का एक आयोजन दीपावली के अगले दिन भी कराया जाना चाहिए, जिससे लोग बेफि्रक होकर उत्सव का आनंद उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अब नौ नवंबर को भी राम की पैड़ी पर लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और प्रोजेक्शन मैपिंग का प्रदर्शन हाेगा। बताया कि निषादराज चौराहे से थाना रामजन्मभूमि होते हुए अशर्फी भवन व गोलाघाट तक मार्ग पर रोड पेटिंग कराने का भी निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान इनकी रही मौजूदगी
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान और अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, सहकारी बैंक सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनभागीदारी से जगमगाएगी पूरी अयोध्या
मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की अपील करते हुए कहा कि जनपदवासी अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर आयोजन में सहभागी बनें। शैक्षणिक, सामाजिक समेत सभी संस्थान भी अपने परिसरों में दीप प्रज्ज्वलित करें, ताकि पूरी अयोध्या दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव की भव्यता केवल आयोजन स्थलों तक सीमित न रहे। पूरे जनपद में जनभागीदारी दिखाई दे।


तय समय में हों काम, श्रद्धालुओं व संतों को न होने पाए कोई दिक्कत : योगी
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में दीपोत्सव में कोई कमी नहीं रहने के निर्देश दिए। कहा, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाएं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाटों, मार्गों और आयोजन स्थलों पर आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दीपोत्सव में आने वाले मेहमानों व संतों की सुविधा में कोई कमी न रहे,इसका भी निर्देश दिया। सोमवार को दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इन निर्देशों के साथ आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता बरतने को कहा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के समीप बने हेलीपैड पर उतरा। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे रामकथा पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने दीपोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे आयोजन स्थल और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल अधिकारियों की बात सुनने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखकर उनकी प्रगति परखी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री का विशेष जोर इस बात पर रहा कि दीपोत्सव की भव्यता के साथ व्यवस्थाओं में भी कोई कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed