फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

100 करोड़ से शहर को मिलेगी कूड़ेदान से मुक्ति

Tue, 31 Dec 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। वर्षों से कूड़े के ढेर की समस्या झेल रहे नगरवासियों के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही शहर को कूड़ेदान से मुक्ति मिलने वाली है। इसके लिए नगर निगम ने कसरत तेज कर दी है। शहर के कूड़े घरों से एकत्रित कर कूड़ेदान में नहीं बल्कि वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लान को जाएंगे।
विज्ञापन

इससे शहर में कूड़ेखाने का वजूद खत्म हो जाएगा। वेस्टेज ट्रीटमेेंट प्लांट में कूड़ों की छटाई कर कूड़े से बिजली व खाद बनाने का काम किया जाएगा। नगर निगम ने वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए शहर से 15 किमी दूर सिड़सिड़ में 10 एकड़ से अधिक की भूमि खरीदने की तैयारी में है।
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम में प्रतिदिन 120 टन से अधिक कूड़ा निकलता है लेकिन इन कूड़ों के लिए कोई व्यवस्थित इंतजाम नहीं है। नगर निगम ने 40 से अधिक स्थानों पर कूड़ा डंपिंग सेेंटर बना रखा है। यहां मोहल्लों से लाए गए कूड़े एकत्रित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन डंपिंग सेंटरों पर कई दिन तक कूड़े सड़ने के बाद नगर निगम अपनी गाड़ियों से शहर के बाहर खुले में फेंक देता है। अभी हाल ही में एनजीटी ने खुले में पड़े कूड़े के लिए नगर निगम को लताड़ भी लगाई थी और नोटिस देते हुए जुर्माने की चेतावनी दी थी। दरअसल, अयोध्या नगर निगम के लिए पिछले 10 वर्षों से वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट लगना प्रस्तावित है। भूमि के अभाव में योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
नगर निगम ने पिछले बार मांझा में एक जमीन देखी थी लेकिन यह भूमि लो लैंड के कारण रिजेक्ट हो गई। अब एनजीटी के निर्देश के बाद भूमि की तलाश नगर निगम ने तेजी से की। नियमों के अनुसार शहर की सीमा के बाहर नगर निगम ने सिड़सिड़ में भूमि देख ली है। यह भूमि लगभग फाइनल है, जल्द ही नगर निगम इसे खरीद लेगा। इसके बाद भूमि पर वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा।
नगर निगम में पहले से ही डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था संचालित है। इसके लिए निर्धारित एजेंसी कूड़े को घरों से एकत्रित करने के बाद सीधे वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट को भेजेगा। वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट में कूड़ों को रिसाइकिल कर बिजली व खेतों में प्रयोग करने वाली खाद बनाई जाएगी। पूरी योजना में 100 करोड़ रुपये के आसपास की लागत आएगी। योजना के लागू होने के बाद शहर में कूड़ेदानों व डंपिंग सेंटर का वजूद खत्म हो जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे शहर के चार पार्क
नगर निगम ने अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि पर उकेरने के लिए कवायद शुरू कर दी है। निगम ने शहर के चार पार्कों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की योजना बनाई है। इसपर कार्य भी शुरू हो गया है। नगर निगम ने तुलसी उद्यान, राजद्वार, राजघाट व फैजाबाद शहर के शहीद उद्यान को विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें फूल पत्तियों समेत बच्चों के खेलने के संसाधन, मार्निंग वॉक ट्रैक समेत अन्य सुविधाएं मुहैया होंगी।

शहर को कूड़ेदान फ्री किए जाने के लिए सिड़सिड़ में भूमि का चयन कर लिया गया है। शहर के घरों से उठने वाले कूड़े सीधे वहीं जाएंगे और रिसाइकिल होने के बाद इनसे बिजली व खाद पैदा की जाएगी।
नीरज शुक्ला, नगर आयुक्त अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed