फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   account of trust will be opened in punjab national bank and baroda bank

राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र चंदे को इन बैंकों में कराया जाएगा जमा, तैयार हो रहे जरूरी कागजात

Thu, 26 Nov 2020 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
account of trust will be opened in punjab national bank and baroda bank
रामलला का भव्य विग्रह। - फोटो : FAIZABAD
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा में भी खाता खोलने जा रहा है। इसके लिए दोनों बैंकों से ट्रस्ट ने करार कर लिया है। जरूरी कागजात तैयार किए जा रहे हैं। राममंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति पर्व से शुरू किए जाने वाले धन संग्रह अभियान से एकत्र चंदे को इन्हीं दोनों बैंकों में जमा कराया जाएगा। यह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व अप्रैल में राममंदिर ट्रस्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ट्रस्ट का खाता खोला था। जिसमें अभी तक एक अरब से ज्यादा की धनराशि जो कि राममंदिर निर्माण के लिए चंदे के रूप में मिली थी उसे जमा कराया जा चुका है।
विज्ञापन


अब ट्रस्ट ने पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा से भी एंग्रीमेंट कर लिया है। जरूरी कागजात तैयार किए जा रहे हैं, कागजी कार्रवाई पूरी होते ही दोनों बैंकों में ट्रस्ट का खाता खुल जाएगा। आगामी मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी से 27 फरवरी तक ट्रस्ट व्यापक स्तर पर धन संग्रह अभियान चलाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत देश के 11 करोड़ हिंदू परिवारों से राममंदिर निर्माण के लिए सहयोग  लिया जाएगा। शिलापूजन अभियान के तर्ज पर चार लाख गांवों में जनसंपर्क अभियान के जरिए हर परिवार से चंदा भी लिया जाएगा। ऐसे में देश के किसी भी कोने से भक्त राममंदिर निर्माण के लिए इन बैंकों में अपना आर्थिक सहयोग जमा कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि धनसंग्रह अभियान से जो चंदा मिलेगा उसे इन्हीं दोनों बैंकों में जमा कराने की तैयारी है। उधर, ट्रस्ट ने विदेशी चंदा लेने की भी तैयारी तेज कर दी है। बड़ी संख्या में विदेशी रामभक्त राममंदिर निर्माण में सहयोग देना चाहते हैं कि लेकिन विदेशी चंदे के लिए आवश्यक सुविधाएं न होने के कारण वे दान नहीं दे पा रहे हैं।
 

राममंदिर निर्माण से 46 करोड़ लोगों को जोड़ेगा ट्रस्ट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धन संग्रह अभियान के माध्यम से 11 करोड़ हिंदू परिवारों के 46 करोड़ से अधिक सदस्यों को श्रीराम मंदिर निर्माण से जोड़ेगा।  इनमें 10 रुपये के 2,49,25,000 और 100 रुपये के 6,88,25,000 कूपन भेजे जाएंगे।

अभियान से जुड़े लोगों ने एक परिवार में पांच सदस्यों का अनुमान लगाया है। चूंकि धन संग्रह अभियान बड़े पैमाने पर पूरे देश में चलाया जाना है इसलिए इसमें संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के सहयोग की भी अपेक्षा की गई है। आरएसएस ने पूरे देश को 44 प्रांतों में बांट कर अभियान चलाने की रणनीति बनाई है।

मंदिर निर्माण के लिए श्रमदानियों का होगा पंजीकरण 
राममंदिर निर्माण में धन और श्रम बल के लिए संघ और विश्व हिंदू परिषद ने ईंट और नोट अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। दिसंबर में इस कार्ययोजना पर काम शुरू हो जाएगा। विहिप के कार्यकर्ता देशभर के दस करोड़ परिवारों से संपर्क साधेंगे और मंदिर निर्माण में सहयोग लेंगे।

करोड़ों रामभक्तों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए उन्हें मंदिर निर्माण में अपने हाथ से एक ईंट रखने का मौका भी दिया जाएगा। इस अभियान के जरिए 11 करोड़ श्रमदानियों को जोड़ने की योजना है। मंदिर निर्माण के श्रमदानियों का 15 जनवरी से पंजीकरण भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed