{"_id":"5f2ae9e68ebc3eaad348b6ec","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko533822637","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय सियाराम से गूंजी अयोध्या, बंटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय सियाराम से गूंजी अयोध्या, बंटी मिठाई
विज्ञापन
भूमि पूजन के बाद थिरकते भक्त।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भूमि पूजन की घोषणा के बाद से ही अयोध्या के लोगों में उत्साह छाया हुआ। इस शुभ घड़ी की बेला नजदीक आते ही अयोध्यावासी भाव विभोर हो गए। अयोध्या के संत महंत व स्थानीय निवासियों ने भूमि पूजन का सीधा प्रसारण टीवी पर देखा, प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन करते ही अयोध्या के मठ मंदिरों में घंटे-घड़ियाल गूंजने लगे। इस दौरान लोगों ने जमकर जय सियाराम के उद्घोष भी लगाए। इसके उपरांत मठ मंदिरों में फल व मिठाई का प्रसाद भी वितरित किया गया। शाम को पूरी अयोध्या दीपों की रोशनी से नहा उठी लोगों ने घरों पर दीप जलाकर उत्सव मनाया।
मणिरामदास जी की छावनी
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जी के मंदिर मणिरामदासजी की छावनी में साधु-संत व श्रद्धालु भक्ति के रंग में सरोबार रहा। वाल्मीकि भवन के भव्य सभागार में एलईडी लगाकर भूमि पूजन समारोह का सीधा प्रसारण देखने का इंतजाम किया गया था। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। समारोह में प्रधानमंत्री समेत महंतश्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संघ प्रमुख मोहन भागवत के उद्बोधन के दौरान मिनट मिनट पर ज्यश्रीरामका उद्घोष लगता रहा। मंदिर के उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महाराज ने बताया कि आज भगवान का भव्य शृंगार कर विशेष पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरित किया गया है। शाम को दिव्य आरती के साथ पूरे मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
रायगंज मोहल्ला
रायगंज मोहल्ले में राम रंग में रंगे पार्षद अभय श्रीवास्तव ने मिठाइयां बांटीं। साथ लोगों को शाम को दीप जलाने के लिए दीप, बत्ती व तिल तेल वितरित किया। भूमि पूजन के दौरान वह नरसिंह मंदिर में अपने शुभचिंतकों व परिवार के साथ भगवान की पूजा अर्चना की। अभय कहते हैं कि उन्होंने व उनके परिवार के सदस्य मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन में भागीदारी की थी। आज उनके जीवन का अमूल्य क्षण है, लगता है अब सारी मनोकामना पूर्ण हो गई। मौके पर उनके साथ पीयूष, चंदन सिंह, अनुभव जायसवाल, रामनंदन तिवारी, मंदिर के महंत द्धिेणी दास, रामपदारथ दास मौजूद रहे।