फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Trust will run money collection campaign for construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट चलाएगा धन संग्रह अभियान

Sun, 19 Jul 2020 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Trust will run money collection campaign for construction of Ram temple
रामलला - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर निर्माण को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धन संग्रह अभियान चलाएगा। शनिवार को अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में तय हुआ कि राम मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ परिवारों से दान लिया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट नवंबर से धन संग्रह अभियान शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार 18 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर मॉडल, मंदिर बनने का समय, अनुमानित लागत और भूमि पूजन आदि पर फैसला लिया गया। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट द्वारा धन संग्रह अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार राम मंदिर निर्माण पर करीब 300 करोड़ रुपये के खर्च आने की संभावना है।
विज्ञापन


70 एकड़ के पूरे मंदिर परिसर को विस्तार भी दिया जा सकता है। राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट ने 10 करोड़ परिवारों से दान लेने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि आगामी नवंबर से राष्ट्रव्यापी धन संग्रह अभियान का शुभारंभ कर राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से दान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 40 एकड़ में बनेगा राम कथा कुंज
सूत्रों के मुताबिक राम जन्मभूमि परिसर के करीब 40 एकड़ में रामकथा कुंज बनाने की भी योजना है। यहां राम के जीवन गाथा को प्रस्तुत करती 125 मूर्तियां लगाई जाएंगी। राम जन्म से लेकर लंका विजय और राम राज्याभिषेक के प्रसंगों का यहां जिक्र होगा। इसके लिए रामसेवकपुरम स्थित राम जन्म भूमि न्यास की कार्यशाला में मूर्तियों का निर्माण 2013 से ही चल रहा है। अब तक करीब 35 मूर्तियां बनाई जा चुकी है। इसके अलावा परिसर में धर्मशाला और गौशाला भी बनाए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed