{"_id":"6a8c8f049c4852ee0405d68e","slug":"demand-for-an-fir-against-the-assembly-speaker-in-the-case-of-disrespect-to-the-national-anthem-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157138-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राष्ट्रगान के अपमान के मामले में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राष्ट्रगान के अपमान के मामले में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर की मांग
Tue, 25 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संबंधित वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर अयोध्या कांग्रेस ने सोमवार को नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। यह पत्र कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से दिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान देश के सम्मान का प्रतीक है और कोई भी व्यक्ति इसके सम्मान से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक घटनाक्रम सामने लाने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भी निष्पक्ष जांच को जरूरी बताते हुए कहा कि दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक, उग्रसेन मिश्रा, डॉ. विनोद गुप्ता, मोहम्मद आमिर, विजय यादव, भीम शुक्ला और धर्मेंद्र फास्टर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद