फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A third bridge over the Saryu River could be built at Sihora.

Ayodhya News: सिहोरा में बन सकता है सरयू नदी में तीसरा पुल

Tue, 25 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A third bridge over the Saryu River could be built at Sihora.
सोहावल। सरयू नदी पर सोहावल क्षेत्र में सिहोर घाट के पास एक और पुल बनाने की तैयारी है। करीब 225 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह दो लेन पुल क्षेत्र का तीसरा पुल होगा। सेतु निगम ने पुल निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी है। वित्त वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में इसे शामिल किया गया है। अब शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबा पुल गोंडा जिले के तरबगंज ब्लॉक के जब्बार नगर मार्ग पर स्थित पकड़िया और परास गांवों को जोड़ेगा। पुल का एप्रोच रोड इन गांवों के बीच बनी मौजूदा सड़क से जुड़ेगा। इससे सोहावल और गोंडा के बीच आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन


अयोध्या-लखनऊ हाईवे के कांटा चौराहे से सिहोर घाट तक का मार्ग लोक निर्माण विभाग पहले ही चौड़ा कर चुका है। इसी मार्ग से पुल तक आवागमन होगा।

सोहावल के ढेमवा घाट पर सरयू नदी पर पहला पुल बना है, जबकि दूसरा रमपुरवा मंगलसी के पास निर्माणाधीन रिंग रोड का हिस्सा है। इसके अलावा रुदौली के कैथी, सोहावल के सिहोर, सदर के बनबीरपुर रेलवे क्रॉसिंग और सिविल लाइन के लता मंगेशकर घाट पर पुलों के प्रस्ताव भी शासन में विचाराधीन हैं। बनबीरपुर पुल को अगले दो महीने में स्वीकृति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed