फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

हनुमानगढ़ी में भगवान को प्रसाद नहीं चढ़ा सके भक्त

Tue, 09 Jun 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी की सिद्घपीठ हनुमानगढ़ी मंगलवार को भक्तों से गुलजार रही। धर्मस्थलों के खुलने के बाद पहले ही मंगलवार को अयोध्या के सिद्घपीठ हनुमानगढ़ी सहित विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इस दौरान शासन की गाइड लाइन के अनुरूप ही भक्तों को दर्शन की सुविधा उपलब्ध हो सकी।
विज्ञापन

सिद्घपीठ हनुमानगढ़ी में भक्त हनुमान जी को प्रसाद नहीं अर्पित कर सके, एक बार में सिर्फ पांच भक्तों को ही दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी। भक्त फूल, माला भी नहीं ले जा सके। इसी तरह शहर के अन्य मंदिरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुबह से लेकर शाम तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

धर्मस्थलों के खुलने के बाद पहले ही मंगलवार को सिद्घपीठ हनुमानगढ़ी भक्तों से गुलजार हो उठी। सुबह चार बजे से ही दर्शन के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार पर भक्तों का तांता लग गया। इस दौरान भारी भीड़ को देखकर मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सीओ अयोध्या अमर सिंह व कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय भी हनुमानगढ़ी पहुंचे और लोगों को सामाजिक दूरी के अनुपालन की नसीहत देते हुए मंदिर में दर्शन का सिलसिला शुरू कराया गया। मंदिर के पुजारी राजूदास ने बताया कि इतने दिनों तक मंदिर बंद था, खुलने के बाद पहले ही मंगलवार को हनुमानगढ़ी में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
हालांकि बावजूद इसके निर्धारित नए नियमों के तहत ही भक्तों को दर्शन कराया गया। बताया कि मंदिर आने वाले प्रत्येक भक्त को मुख्यद्वार पर ही सैनिटाइज किया गया। मंदिर में मास्क लगाकर ही प्रवेश करने की अनुमति दी। एक बार में सिर्फ पांच भक्तों को दर्शन कराया गया। प्रसाद, फूल, माला अर्पित करने पर पूरी तरह से रोक रही। भक्तों ने दूर से ही अपने आराध्य हनुमान जी महाराज का दर्शन किया। प्रवेश व निकासी मार्ग अलग-अलग बनाए गए थे। बताया कि दर्शन का सिलसिला दिन भर जारी रहा।

नाका हनुमानगढ़ी में भक्तों को बांटा सैनिटाइजर
नाका हनुमानगढ़ी में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही भक्तों को प्रवेश मिला। महंत रामदास ने बताया कि हर दो-दो घंटे पर मंदिर को सैनिटाइज किया जा रहा है। मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े, जिन्हें नियंत्रित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन कराया गया। बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। मंदिर में भक्त प्रसाद, फूल, माला नहीं चढ़ा सके, उन्हें प्रसाद के रूप में तुलसीदल अर्पित किया गया। बताया कि मंदिर की तरफ से आने वाले सभी श्रद्घालुओं को सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed