{"_id":"637e6b5cc8ee363ec90148b6","slug":"ram-janmabhoomi-complex-will-be-in-108-acres-faizabad-news-lko658607392","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 108 एकड़ में होगा राम जन्मभूमि परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 108 एकड़ में होगा राम जन्मभूमि परिसर
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर का विस्तार 108 एकड़ में होगा। नौ नवंबर 2019 को सुप्रीमकोर्ट के आदेश के साथ रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर और उससे जुड़े निर्माण के लिए 67.77 एकड़ से कुछ अधिक भूमि प्राप्त हुई।
ट्रस्ट को इसके बाद मंदिर को अधिकाधिक भव्यता देने के हिसाब से कुछ और भूमि की आवश्यकता महसूस हुई और इसी आवश्यकता के अनुरूप तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गत दो-ढाई वर्ष से परिसर को विस्तार देने में लगा है।
तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल के अनुसार ट्रस्ट ने सतत प्रयास के बाद सात-आठ एकड़ भूमि क्रय करने में सफलता पाई है। परिसर के विस्तार का अभियान यहीं थमने वाला नहीं है। अभी यह परिसर 75 एकड़ के करीब है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट शुभ संख्या के अनुरूप रामजन्मभूमि परिसर 108 एकड़ में विकसित करने की योजना पर विचार कर रहा है। हालांकि इससे रामजन्मभूमि परिसर के पड़ोसियों को घबड़ाने की आवश्यकता नहीं है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सामने वाले को हर दृष्टि से सहमत कर यह भूमि प्राप्त करने का प्रयास करेगा।