फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rakhi

28 साल बाद रामलला सहित चारों भाईयों की कलाई पर सजेगी राखी

Sun, 22 Aug 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rakhi
अयोध्या। इस बार रक्षाबंधन का पर्व रामलला के दरबार में भी मनेगा। 28 साल बाद एक बार फिर से रामलला को राखी बांधने की परंपरा का निवर्हन होगा। रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस परंपरा का निवर्हन बाबरी विध्वंस के पहले तक होता रहा। सात जनवरी 1993 को अयोध्या एक्ट लागू करते हुए रामजन्मभूमि का अधिग्रहण कर लिया गया तो यह परंपरा टूट गई।
विज्ञापन

अब 28 साल बाद जब रामलला टेंट से आजाद होकर अस्थायी मंदिर में विराजमान हो गए हैं और हर पंरपरा व उत्सव का पालन हो रहा है। ऐसे में इस बार रामलला के कलाई में भी राखी सजेगी। आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि यह राखी 84 कोसी परिक्रमा की परिधि में अयोध्या व अंबेडकरनगर जनपद की सीमा के मध्य स्थित श्रृंगीश्रृषि आश्रम से रामलला की बहन शांता की ओर से प्रतीकात्मक रीति से भेजी जाएगी। बताया कि राम की बहन शांता का विवाह श्रृंगि ऋषि से हुआ था। गोसाईगंज क्षेत्र में श्रृंगि ऋषि का आश्रम है। यहां से प्रतिवर्ष रामलला के लिए राखी आती थी और चारों भाइयों को राखी बांधी जाती थी। अब 28 साल बाद फिर से इस परंपरा का पालन पुन: किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed