{"_id":"5f58fe278ebc3e338f033c0d","slug":"raja-dashrath-faizabad-news-lko5393139161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन के रूप में विकसित होगा राजा दशरथ समाधि स्थल: लल्लू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन के रूप में विकसित होगा राजा दशरथ समाधि स्थल: लल्लू सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा बाजार। राजा दशरथ समाधि स्थल के पौराणिक स्थलों में से एक है। उनके दर्शन करने को रोजाना हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक अयोध्या आते हैं। इस लिहाज से इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस स्थल को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को राजा दशरथ समाधि स्थल के विस्तारीकरण के लिए भूमि का निरीक्षण करने आए सांसद लल्लू सिंह ने ये बातें कहीं।
मुआयने में राजा दशरथ समाधि स्थल का जीर्णोद्धार करा रहे सहायक अभियंता हरगोविंद वर्मा बताते हैं कि देवकाली-अकबरपुर मुख्य मार्ग से राजा दशरथ समाधि स्थल को जाने वाली सड़क पर भव्य गेट बनेगा। इसके निर्माण को पैसा आया था, लेकिन समय से कार्य पूरा न होने की वजह से धनराशि वापस हो गई थी। राजा दशरथ समाधि स्थल मंदिर को सूर्यवंशी क्षत्रिय अपने पुरखों का मंदिर मानते हैं।
सूर्यवंशी क्षत्रियों के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह व अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अखंड प्रताप सिंह ने गेट का धन वापस होने पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने वापस गए पैसे को पुन: मंगवाकर भव्य गेट बनाया जाए।