फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rain problem four lane

Ayodhya News: सड़क पर उतरना है तो बनिए हवाई जहाज

Fri, 06 Oct 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 06 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
rain problem four lane
इस तरह छलांग लगाकर सड़क पर पहुंचने की मजबूरी।
अयोध्या। अयोध्या को अकबरपुर, बसखारी से जोड़ने वाले फोरलेन हाइवे के धीमे निर्माण से शहरी क्षेत्र में दुकानों और घरों में पहुंचना और निकलना मुश्किल हो गया। रीडगंज ओवरब्रिज से देवकाली अंडरपास तक पूरी सड़क अव्यवस्था का शिकार है। तीन दिन पहले यहां दुकानों और घरों के सामने बने रैंप को हटा दिया गया है। इससे घर का गेट सड़क से दो से तीन फीट ऊंचा हो गया। इस कारण घरों में खड़ी कारें बाहर नहीं निकल पा रहीं, बाहर खड़ी अंदर नहीं जा पा रहीं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का आना-जाना मुसीबत भरा है।
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण पिछले लगभग छह महीने से चल रहा है। रीडगंज ओवरब्रिज से अंडरपास तक हाइवे के किनारे नाला निर्माण किया गया। यह सड़क से दो से तीन फीट ऊंचा बना दिया गया। बनने के दौरान किनारे के घरों और दुकानदारों के लिए मुश्किल रही। सड़क की एक लेयर के बाद लोगों ने घरों के सामने मिट्टी, ईंट डाल ढाल बनाया तो तीन दिन पहले इसे भी हटा दिया गया। स्थानीय निवासी रमेश कुमार गुप्ता बताते हैं कि तीन दिन से कार घर से नहीं निकल पा रही है। युवक तो किसी तरह घर और दुकान से कूदकर सड़क पर उतर रहे जा रहे हैं, लेकिन बच्चों और बुजुर्गों का ऊंचाई से उतर पाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन




आने-जाने को वैकल्पिक व्यवस्था

सड़क से दुकान-मकान तक आने जाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वजन के साथ संभल कर न चले तो जख्मी होने की नौबत है। देवकाली तिराहे के आगे डक्ट की खोदाई हुई तो दुकान और मकान तक पहुंचने के लिए लकड़ी का रास्ता बनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिशभर रही जलभराव की समस्या


-पूरी बारिश भर देवकाली तिराहे के पास और देवकाली अंडरपास के पास जलभराव की समस्या रही। कई दिन पानी न बरसने पर यह सूख जाता है लेकिन ज्यादातर समय लोग कीचड़ से दुकानों पर पहुंचते हैं। ओवरब्रिज के पास जलभराव से ही गुजरना पड़ता है।


जनता का दर्द

-डिस्पेंसरी चलाने वाले डाॅ. जेपी सिंह बताते हैं कि डिस्पेंसरी में बुजुर्ग और बच्चे आते हैं। सामने डक्ट है। बांस-पटरे से वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। सड़क बननी चाहिए, लेकिन लोगों को मुश्किल कम से कम हो इसे भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

-सड़क किनारे चाय नाश्ता की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग हीरा लाल कहते हैं कि सड़क कई महीने से बन रही है। दुकान ऊंचाई पर हो जाने के कारण लोग चढ़ नहीं पाते। व्यवसाय आधा हो गया।




जल्द दूर होंगी दिक्कतें

आने जाने वालों और दुकानदारों की दिक्कतें जल्द दूर हो जाएंगी। ओवरब्रिज से सड़क का निर्माण शुरू हो रहा है। जैसे-जैसे जमीन खाली मिल रही है। आगे निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

एसपी भारतीय, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed