फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rain gives relief fro heat

झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

Fri, 16 Jun 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 16 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
rain gives relief fro heat
पिछले तीन दिन से हो रही उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। दोपहर में हुई झमाझम बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस किया। बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान में काफी गिरावट आई।
विज्ञापन


हालांकि इस बारिश के कयास मौसम वैज्ञानिकों द्वारा पहले से लगाये जा रहे थे। शुक्रवार को शहर में लगभग 12 मिमी. वर्षा हुई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 27.5 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन


तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के बाद शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इस बरसात ने किसानों के चेहरे पर चमक ला दी है। किसानों के अनुसार, यह बरसात धान की नर्सरी में टॉनिक का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को भी चक्रवातीय बारिश होने की उम्मीद है तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बताया कि ये बारिश मानसून को खींचने में भी सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed