{"_id":"5d41c9248ebc3e6d007e0226","slug":"protest-faizabad-news-lko4738981173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को एकत्र कर किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को एकत्र कर किया रोड जाम
विज्ञापन
अयोध्या के हैदरगंज में सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज। सड़क पर घूम रहे मवेशियों से परेशान लोगों ने बुधवार को चौरे बाजार-हैदरगंज मार्ग पर छह दर्जन मवेशियों को इकट्ठा कर जाम लगा दिया।
बीकापुर तहसील क्षेत्र के नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद पशुओं को खुला छोड़ने वाले ग्रामीणों को उन्हें सौंपा। कई को गोशाला भिजवाया। मामला दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे का है।
गांव और आसपास के लोगों ने खेतों की फसल को खराब कर रहे 75 से ज्यादा पशुओं को खदेड़कर चौरे बाजार-हैदरगंज मार्ग पर खड़ा कर दिया और जाम लगा दिया।
सूचना पर एसडीएम लव कुमार सिंह ने हैदरगंज पुलिस को भेजा। पुलिस ने यहां पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा।
मौके से बंधक बनाकर रखे 35 पशुओं को गोशाला भिजवाया। साथ ही 30 मवेशियों को उन ग्रामीणों को सौंपा गया, जिन्होंने पशुओं को छोड़ा था।
निर्देश दिया गया कि भविष्य में ऐसा करने से उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। यहां मौजूद अनिल सिंह, मंगल सिंह, अखंड कुमार, राहुल, राजेश कुमार, ब्रह्मदेव, राकेश वर्मा, अखिलेश सिंह, मनोज यादव, दिलीप कुमार, ननकऊ शिवसागर,अभिनव सिंह आदि का कहना था कि जानवर फसलों को चौपट कर रहे हैं।