फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest against vc

कुलपति के विरोध में सड़क से कॉलेज तक प्रदर्शन

Fri, 21 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest against vc
साकेत महाविद्यालय में गुरुवार को अवध विश्वविद्यालय के कुलपति के विरोध में शिक्षक, कर्मचारी काम ठप कर परिसर में तो विद्यार्थी कॉलेज का गेट बंद कर मुख्य मार्ग जाम कर धरना प्रदर्शन पर उतर आए।
विज्ञापन


शिक्षक काली पट्टी बांध कर कुलपति द्वारा प्राचार्य से की गई अभद्रता की माफी मांगने व एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े थेे तो विद्यार्थी परीक्षा सेंटर बहाल करने की और विवि व कालेज की लड़ाई में छात्रों की बढ़ती परेशानियों को कम करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


छात्रों के हंगामे के बाद पुलिस ने टेढ़ीबाजार व रानोपाली पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। सूचना पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय मौके पर पहुंच शिक्षक, कर्मचारियों व छात्रों से अलग-अलग वार्ता की तो देर शाम चार बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार के घटनाक्रम के विरोध में शिक्षक व कर्मचारियों ने गुरुवार को काली पट्टी बांध कर प्रथम पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न कराई लेकिन दूसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष भौतिक विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र व बीए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी का प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।

 

जिससे दोनों विषयों की परीक्षा में शामिल होने वाले 487 विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं हो सकी। शिक्षक व कर्मचारी 11 बजे के बाद प्राचार्य कक्ष के सामने धरना पर बैठ गए और कुलपति व विवि प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे।
 

विवि महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. सीपी सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुलपति किसी भी सेंटर पर जाते हैं वहां के शिक्षक कर्मचारियों से हमेशा अभद्र भाषा में बात करते हैं। यह आतंक निजी कॉलेजों में उनका था, अब यह सरकारी कॉलेजों में भी करने लगे हैं।
 

जो भी हुआ वह निंदनीय है। यह तानाशाही की हद हो गई है। हमें मजबूर किया जा रहा है कि हम सड़क पर उतर कर विरोध करें। हम लोग परीक्षा कराकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार कुलपति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
 

हमारी मांग है कि कुलपति प्राचार्य से की गई अभद्रता की माफी मांगें और प्रशासन कुलपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करे। सभा व धरने में प्राचार्य डा. प्रदीप खरे, हेमंत कुमार सिंह, चीफ प्राक्टर एसपी सिंह, प्रदीप सिंह, डा. अंजनी सिंह, परेश पांडेय, डा. विनय सिंह, डा. अशोक राय, डा. ऋचा पाठक, डा. मनीषा मिश्रा, आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं के धरना-प्रदर्शन से शाम लगभग चार बजे तक हंगामे की स्थिति रही। परीक्षा सेंटर बहाल होने की सूचना के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और जाम हटने पर यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed