फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Problems of farmers protest

किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

Tue, 01 Mar 2016 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Problems of farmers protest
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को कृषि भवन में पंचायत की। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार नजरअंदाज कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं भाकियू के दूसरा ग्रुप ने 12 सूत्री मांगों को लेकर तिकोनिया पार्क में पंचायत की और डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिलों को पोषित कर रही है। वर्तमान में गन्ना मूल्य 350 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। उन्होंने आलू भंडारण में शीतगृह मालिकों द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा वनरोज, जंगली सूअर और बंदरों के आतंक से बचाने के लिए किसानों के लिए अलग से योजनाएं बनाई जाएं। मांग की कि नवीन सब्जी मंडी में किसानों का फंड अलग किया जाए।

पंचायत में जिलाध्यक्ष कृष्णचंद वर्मा, जिला महासचिव अजय त्यागी, शोभाराम यादव, रामउजाजिगर पटेल, निर्मला देवी, पूनम, निशा, रीना, बाबूराम तिवारी, कृष्णादेवी, अर्चना देवी आदि मौजूद रहीं।


तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठने वालों में मंडल अध्यक्ष अभयराज ब्रह्मचारी, दिनेश दुबे, सुमन पांडेय, राघवराम त्यागी, शिवप्रताप यादव, एसपी पांडेय, शेषमणि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed