फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   priti wants to be become IAS

आईएएस बनना चाहती बीएड मेरिट में आई प्रीति

Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
priti wants to be become IAS
टॉपर प्रीति को मिठाई खिलाते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
जिले के छोटे से गांव में रहकर प्रीति पांडेय ने प्रदेश की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पांचवां स्थान और लड़कियों में टॉप किया है। सफलता से खुश हो प्रीति ने कहा कि वह बीएड करके प्रशासनिक सेवा में जानना चाहती है न कि शिक्षिका बनना चाहती है।
विज्ञापन


कहा कि मेरी तमन्ना आईएएस बनने की है। इस सफलता से जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूरा बाजार ब्लॉक के छोटे से गांव रहीमपुर दुगवा की प्रीति ने सूबे में लड़कियों में प्रथम स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में प्रीति की सफलता के बारे में जैसे ही परिवारीजनों को जानकारी हुई, खुशी का माहौल छा गया। दादा पारसनाथ पांडेय व दादी सरला पांडेय ने प्रीति को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति के पिता गिरेंद्र प्रताप पांडेय सीमा सुरक्षा बल में इंसपेक्टर है तो माता तारा पांडेय गृहणी हैं। प्रीति का एक भाई है जो कानपुर में बीटेक कर रहा है। प्रीति ने हाईस्कूल में 62 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 79 फीसदी अंक हासिल किए थे।


प्रीति ने हाईस्कूल और इंटर ललिता शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज रोशननगर से किया जबकि स्नातक गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज उसरू से किया। स्नातक में प्रीति को 62 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed