{"_id":"60087e558ebc3e2c3c680f45","slug":"prime-minister-narendra-modi-interacted-directly-with-the-housing-beneficiary-faizabad-news-lko5608989177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास लाभार्थी से किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास लाभार्थी से किया सीधा संवाद
विज्ञापन
संगीता
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के लाभार्थियों के आवास निर्माण के लिए ऑनलाइन पैसा जारी किया। इसके बाद मुमताजनगर गांव की प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) की लाभार्थी कुमकुम से सीधा संवाद किया।
अयोध्या में आवास की लाभार्थी को अयोध्या की धरती पर होने पर बधाई दी। संवाद की शुरूआत नमस्कार के साथ हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुमकुम जी बताइए आप अयोध्या की धरती पर हैं। जवाब आया यस सर। आप अंग्रेजी बोलती हैं? सभा में हंसी के फव्वारे छूट गए।
निर्माणाधीन आवास के बारे में बातचीत की। पीएम के कार्यक्रम को लेकर गांव को विधिवत सजाया संवारा गया था। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री ने प्रदेश के 6.10 लाख लाभार्थियों के आवास निर्माण के लिए प्रथम व दूसरी किश्त के रूप में 2690 करोड़ रुपये ऑनलाइन उनके खातों में भेजे।
विज्ञापन
इसमें अयोध्या जनपद के लगभग साढ़े चार हजार लाभार्थियों के खाते में पैसे भेज गए। इसके पूर्व जिले के 6199 लाभार्थियों को पैसा भेजा जा चुका है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने प्रदेश के पांच जिलों के पांच आवास के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।
इनमें चित्रकूट, खीरी, सहारनपुर, बनारस सहित अयोध्या की लाभार्थी शामिल रही। सीधे संवाद के बाद प्रधानमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर मुमताजनगर गांव को करीने से सजाया गया था।
कुमकुम के निर्माणाधीन आवास के सामने ही एलईडी लगाई गई थी। प्रसारण के लिए अलग-अलग स्थानों पर कई एलईडी वैन लगाई गई थी। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्त, विधायक रुदौली राम चंदर यादव, विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ, विधायक बीकापुर शोभा सिंह चौहान के साथ कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ प्रथमेश कुमार, पीडी डीआरडीए कमलेश कुमार सोनी, उपायुक्त मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
मुमताजनगर गांव में प्रधानमंत्री से सीधे संवाद को लेकर एकत्र प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की मालकिन महिलाएं गदगद दिखी। संवाद को लेकर पूरी ग्राम पंचायत की लगभग 100 आवास की लाभार्थी महिलाएं यहां पहुंची थी।
बातचीत में महिलाओं ने परिवार के रहने के लिए घर न होने वाली पीड़ा और असुविधा की चर्चा की। यहां मौजूद अफसाना बानो, अंगूरा, संगीता और सुनीता के चेहरे के भाव बता रहे थे कि वह खुश हैं।
इनमें ज्यादातर महिलाओं को आवास के साथ ही दूसरी योजनाओं का लाभ मिलना बताया। कहना था कि आवास मिलने से रहने की छत मिली। शौचालय से अब बाहर जाने से निजात मिली। इससे उन्हें सम्मान से जीने का कुछ तो हक मिला। कहा कि सुविधाएं मिल रही हैं तो जीवन सुधरेगा।
लाभार्थी और प्रधानमंत्री के बीच कुछ इस तरह हुआ संवाद-
पीएम : आप की पढ़ाई क्या हुई कुमकुम जी?
लाभार्थी : ज्यादा नहीं पढ़े, आठ तक पढ़े हैं, स्कूल में थोड़ा काम करते हैं इसलिए थोड़ा एक्पीरियंस है।
पीएम : अच्छा आपका अपने घर का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है?
लाभार्थी : हां सर, पूरा होने जा रहा है।
पीएम : कोरोना के समय में आप को कितनी कठिनाई आई?
लाभार्थी : बहुत दिक्कत आई।
पीएम : तो आप को लगा कि इसमें आपका घर बन जाएगा?
लाभार्थी : नहीं लगा तो नहीं सर, लेकिन अब महसूस हो रहा है कि हमारा घर है सर।
पीएम : अच्छा कुमकुम जी बताइए कि योजना का लाभ हासिल करने के लिए कोई दिक्कत आई?
लाभार्थी : नहीं सर।
पीएम : कठिनाई हुई।
लाभार्थी : नहीं सर।
पीएम : लगा कि दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे, पैसे मिलेंगे, नहीं मिलेंगे?
लाभार्थी : नहीं सर, हमारे गांव के प्रधान जी हैं उनसे संपर्क हुआ बस। उन्हीं के माध्यम से आज कार्य पूरा हो रहा है।
पीएम : चलिए आपका घर अच्छा बन जाए। हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं, आपका घर अच्छा बन जाए और आप बच्चों को जरूर पढ़ाइए।
लाभार्थी : धन्यवाद सर।

सुनीता- फोटो : FAIZABAD

अफसाना बानो- फोटो : FAIZABAD

अंगूरा- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-मसौधा ब्लाक के मुमताजनगर में प्रधानमंत्री के आवास योजना के कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित - फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-मसौधा ब्लाक के मुमताजनगर में प्रधानमंत्री के आवास योजना की लाभार्थी कुमकुम से ऑनलाइन सं- फोटो : FAIZABAD