फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   power cuts

Ayodhya News: बिजली कटौती से दिनभर परेशान रहे कई इलाके के लोग

Mon, 24 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
power cuts
अयोध्या। रीडगंज से देवकाली रोड, शक्तिनगर व अन्य इलाकों के लोग सोमवार को दिनभर बिजली कटौती से परेशान रहे। रीडगंज से अंबेडकरनगर जाने वाली रोड का इन दिनों निर्माण चल रहा है। इसके साथ बिजली के तार भी बदले जा रहे हैं। इसका खामियाजा आए दिन हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शक्तिनगर निवासी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और दीपिका शुक्ला ने बताया कि बिना सूचना के दिनभर बिजली कटौती से बहुत परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी के लिए उठानी पड़ती है। ब्रह्मबाबा के निकट रहने वाले आरसी गुप्ता और राजू गुप्ता का कहना है कि सोमवार को पूरा दिन बिजली नहीं रही। दो-तीन दिन से यह समस्या बनी है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। शक्तिनगर के जेई नरेश जायसवाल ने बताया कि एक बार लाइन बदलने के लिए कुछ घंटों का शटडाउन लिया गया था। लाइन गलत जुड़ जाने के कारण ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन


मौसम बिगड़ते ही पूरे शहर की बत्ती गुल
सोमवार शाम को बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के साथ चौक, सिविल लाइंस के साथ कई इलाकों की बिजली चली गई। आपूर्ति काफी देर तक बंद रही। हवा कम पड़ने के बाद प्रमुख इलाकों की आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 गांवों की बिजली 24 घंटे से गुल
मिल्कीपुर (अयोध्या)। हरिनाथपुर फीडर से जुड़े करीब 25 गांवों की बिजली रविवार शाम से ही गुल है। शिकायत के बाद भी सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। सब स्टेशन से जुड़े अन्य फीडरों से जुड़े गांवों में भी घंटों बिजली गुल रही।


तार टूटने से 50 गांवों में अंधेरा
महबूबगंज (अयोध्या)। क्षेत्र में रविवार शाम तेज हवा चलने के दौरान उपकेंद्र दिलासीगंज से ठप हुई 50 गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार शाम तक शुरू नहीं हो सकी थी। लाइनमैन परशुराम ने बताया कि तेज हवा से बिजली के तार टूट गए हैं। उन्हें ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed