फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police station

जल्द खुलेगा अयोध्या में पर्यटक थाना

Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
police station
अयोध्या। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंदिर निर्माण के पक्ष में दिए गए फैसले के बाद जल्द ही मंदिर निर्माण शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

इसको लेकर आने वाले दिनों में भारी संख्या में देश व विदेशों से पर्यटकों के उमड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए शासन ने अयोध्या में पर्यटक थाना खोलने की योजना बनाई है। बुधवार को एसडीएम सदर आयुष चौधरी व सीओ सीटी ने अयोध्या के तीन जगहों का निरीक्षण किया।
अयोध्या में जल्द भव्य श्रीराम मंदिर बनने की संभावना के चलते आने वाले दिनों में भारी संख्या में देश-विदेश के पर्यटकों के आने की संभावना है। इनकी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने अयोध्या में पर्यटक थाना खोलने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसमें तैनात कर्मियों को शहर और आसपास स्थित पर्यटन स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा ये पर्यटकों से छेड़छाड़ सहित अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए भी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रशिक्षित पुलिस कर्मी की तैनात होंगे। इनकी ड्यूटी सिर्फ पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की सुरक्षा-निगरानी में लगाई जाएगी। इनसे कोई और कार्य नहीं लिया जाएगा।

बुधवार को एसडीएम सदर आयुष चौधरी व सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने अयोध्या के रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन, साकेत पेट्रोल पंप व बैकुंठ धाम के पास थाना खोलने के लिए संभावित जमीन का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि ये प्रस्ताव पहले का है। अब इस पर काम शुरू किया जा रहा है। जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही शासन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed