फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग में एलर्ट

Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
police
अयोध्या। आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या दौरे के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमे में हलचल तेज हो गई है। कम संसाधन व मैन पॉवर के साथ इतने बड़े और वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए कसरत तेज कर दी गई है। दो अस्पतालों में सेफ हाउस बनाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए अन्य जिलों से भी चिकित्सक व एंबुलेंस की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अयोध्या में दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। यूं तो सामान्य दिनों में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को संसाधनों के साथ-साथ विशेषज्ञों की कमी के बीच किसी तरह संचालित किया जा रहा है, लेकिन जब कोई वीवीआईपी अवसर हो तो मौजूदा सुविधाओं के बीच उसे सकुशल संपन्न कराना जिले के किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। इसी क्रम में राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या और जिला अस्पताल में एक-एक सेफ हाउस तैयार किया जा रहा है, जहां लगभग सभी विशेषज्ञों की एक-एक टीमें लगाई जाएंगी। ट्रेन में एक टीम राष्ट्रपति के साथ आने की बात कही जा रही है, इसलिए रेलवे स्टेशन पर जिले से कोई चिकित्सीय टीम न रखने की तैयारी है बल्कि फ्लीट के साथ-साथ भी टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर भी सभी विशेषज्ञों की टीम लगाई जाएगी। इस तरह विशेषज्ञ चिकित्सकों युक्त करीब पांच से छह टीमें राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयार की जा रही हैं। जिले में फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरो फिजीशियन, न्यूरो सर्जन सहित अन्य तमाम विशेषज्ञों की कमी को देखते हुए मंडल के अन्य जिलों से भी विशेषज्ञों की मांग की गई है। सूचना संकलित की जा रही है, जिसके आधार पर ही टीमवार चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्पेशलिस्ट टीम राष्ट्रपति के साथ ट्रेन से आएगी। जिला अस्पताल व श्रीराम अस्पताल में सेफ हाउस बनाने के साथ ही करीब पांच-छह टीमें तैनात की जा रही हैं। विशेषज्ञों की कमी को देखते हुए अन्य जिलों से चिकित्सक व एंबुलेंस की डिमांड की गई है। हर स्तर पर तैयारियां चुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। डॉ अजय राजा, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed