फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police

कब्जेदारी के विवाद में साधु पर जानलेवा हमला

Sun, 05 Jan 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
police
अयोध्या। कब्जेदारी के विवाद में विपक्षियों ने शनिवार देर रात एक साधु पर जानलेवा हमला बोल दिया। साधु को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर, मामले में साधु-संतों के आक्रोश के बाद पुलिस ने तत्काल गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

संत रामसनेही दास सरयू तट नयाघाट पर रहते हैं। अपने मकान में उन्होंने एक महिला किराएदार को शरण दे दी। संत द्वारा कई बार मकान खाली करने के लिए महिला किराएदार से कहा गया लेकिन उसने अपना कब्जा बरकरार रखा। इससे पूर्व भी विपक्षियों द्वारा साधु पर हमला किया जा चुका है। शनिवार की देर रात्रि भी कब्जेदारी को लेकर विवाद बढ़ा तो महिला के समर्थन में आए आधा दर्जन लोगों ने साधु पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हमले में साधु रामसनेही दास गंभीर रूप से घायल हो गए। साधु पर हमले की सूचना से रामनगरी के संत भी आक्रोशित हो गए। दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत अवधेश दास आदि ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की संतों के आक्रोश के बाद पुलिस ने मकान पर से अवैध कब्जा हटवा दिया साथ ही आरोपी महिला सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि साधु पर हमला करने वाले दो आरोपियों किशन गुप्ता व हरिराम मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed