फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police

अनुशासनहीनता में दो आरक्षी सस्पेंड

Sat, 04 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
police
अयोध्या। डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने अयोध्या कोतवाली में लोगों की शिकायतों को सुना व थाने का निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाने में तैनात दो आरक्षी को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड करने के निर्देश दिए। वहीं, तहसील व संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन करने पर इसमेें पिछले माह के 3 प्रकरण लंबित बताए गए। जबकि रजिस्टर चेक करने पर 14 प्रकरण लंबित मिले। इस पर डीएम व एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों द्वारा थाना दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें थाना दिवस की कोई भी पेंडिंग शिकायत नहीं पाई गई। उन्होंने निर्देश दिए कि कहा कि शिकायत दर्ज करते समय यदि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है तो वाद संख्या एवं न्यायालय का स्पष्ट अंकन भी किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, अवैध खनन के विरूद्ध पिछले तीन माह कुल 7 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें कितने वाहन सीज किए गए, यह स्पष्ट नहीं किया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुृए कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय को शीघ्र आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तहसील व संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन करने पर जानकारी हुई कि इसमेें पिछले माह के 3 प्रकरण लंबित बताए गए, जबकि रजिस्टर चेक करने पर 14 प्रकरण लंबित प्राप्त हुए हुए, जबकि अक्तूबर में एक भी प्रकरण दर्ज नहीं पाया गया।

इस पर डीएम व एसएसपी ने प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। अधिकारियों ने ने सीओ अयोध्या अमर सिंह को पूरे समाधान दिवस रजिस्टर को तहसील के रजिस्टर को मिलान कर अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, समाधान दिवस के दौरान एक आरक्षी के वर्दी में न होने व दूसरे की दाढ़ी बढ़ी होने के कारण एसएसपी ने इसे अनुशासनहीनता माने हुए उन्हें सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed