फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police

गोशाला में मवेशियों को छोड़ने गए पांच किसानों पर केस

Sat, 04 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
police
मवई (अयोध्या)। गोवंश को गोशाला में छोड़ने गए मवई थाना क्षेत्र के उमापुर गांव के पांच किसानों पर रुदौली ब्लाक के पारा पहाड़पुर गांव के पंचायत सचिव की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत सेवादारों को जाति सूचक गाली देने व पशु क्रूरता के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर इस तरह की कोई घटना नहीं हुई, वे सभी फसलों को नष्ट कर रहे आवारा गोवंश को गोशाला में छोड़ने गए थे। वहीं, पंचायत सचिव का आरोप है कि ये सभी पालतू मवेशी लेकर आए थे।
विज्ञापन

मवई थाना क्षेत्र के ग्राम पारा पहाड़पुर में गोशाला है। यहां के पंचायत सचिव सौरभ गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 दिसंबर को ग्राम उमापुर के लगभग आधा दर्जन लोग अपने दर्जन भर पालतू मवेशी गोशाला में छोड़ने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में कार्यरत सेवादारों ने जब पालतू मवेशी गोशाला में रखने से इन्कार कर दिया तो उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जबरन गोशाला का दरवाजा खोलकर अपने मवेशी अंदर कर दिया। वहीं, आरोपी बनाए गए उमापुर गांव निवासी किसान पंकज तिवारी, विपिन तिवारी, शिवपूजन तिवारी, संदीप यादव व नंद किशोर मिश्रा का कहना है कि वे लोग छुट्टा गोवंश को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर गोशाला लेकर गए थे, जहां गाली गलौच और मारपीट की कोई घटना नहीं हुई।

आरोप लगाया कि पंचायत सचिव सौरभ गुप्ता ने मनगढंत कहानी बनाकर उन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। मामले की शिकायत रुदौली विधायक समेत उच्च अधिकारियों से की गई है। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed