फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police beat up father and son and daughter for not giving 50 thousand

50 हजार न देने पर बाप व बेटा-बेटी को पुलिस ने पीटा

Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police beat up father and son and daughter for not giving 50 thousand
अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी चौरे बाजार की पुलिस की बर्बरता सामने आई है। दो भाइयों के विवाद में एक भाई को चौकी ले गई पुलिस ने 50 हजार की मांग पूरी न होने पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पिता छुड़ाने गए बेटा-बेटी को भी पीट दिया। किसी तरह 10 हजार देकर पीड़ित वहां से आया तो समाज के लोग आक्रोशित हो उठे। काफी संख्या में लोग एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के साल्हीपुर निवासी विजय कुमार निषाद पुत्र जागेश्वर निषाद और उनके छोटे भाई शिव कुमार निषाद के बीच चार जून को विवाद होने पर चौरे बाजार चौकी की पुलिस विजय कुमार निषाद को पकड़कर चौकी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उससे 50 हजार की मांग की। जिसे न दे पाने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की। जिससे वह घायल हो गया। बताया कि उसे छुड़ाने के लिए पुत्र अर्जुन (15) और पुत्री नंदिनी (17) चौकी पर पहुंची तो उसे भी मारा-पीटा गया।
पीड़ित ने किसी तरह इंतजाम करके 10 हजार रुपये दिए तो शनिवार को शांति भंग में उनका चालान किया गया। रविवार को पीड़ित ने आईजी से शिकायत करके दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
उधर, घटना को लेकर निषाद समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। रविवार शाम को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी जलालपुर में इकट्ठा होकर लोगों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।

जानकारी होने पर सीओ अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर आक्रोश शांत कराया। इस दौरान सर्वा दीन निषाद, मोतीराम निषाद, जानकी निषाद, लालमणि निषाद, लक्ष्मण निषाद आदि मौजूद रहे। सीओ अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed