फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police-administration alert regarding citizenship amendment bill

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Mon, 16 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police-administration alert regarding citizenship amendment bill
अयोध्या। नागरिकता संशोधन बिल पर देश में मचे बवाल को देखते हुए अयोध्या जनपद की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस व खुफिया एजेंसियां छात्रों को भड़काने वाले असामाजिक तत्वों समेत सपा, कांग्रेस, आप जैसे दलों के नेताओं पर भी निगाह रखे हैं। पुलिस ने साकेत महाविद्यालय समेत छात्रावासों में जाकर छात्रों को कानून व्यवस्था का पालन करने की नसीहत देते हुए चेतावनी दी कि अशांति फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली, अलीगढ़ समेत अन्य जगहों हुए बवाल के बाद सोमवार को अयोध्या जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन द्वारा स्कूल, कॉलेजों, मदरसों के पास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। इसके अलावा सपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं व छात्रों को भड़काने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगहबानी की गई। सोमवार को पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें संविधान पर भरोसा जताने को कहा।
विज्ञापन

सीओ अयोध्या अमर सिंह, कोतवाल सुरेश पांडेय समेत पुलिस बल ने साकेत महाविद्यालय समेत रानोपाली स्थित छात्रावास जाकर छात्रों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। वहीं, नगर कोतवाली के चौकी प्रभारी हवाई पट्टी ने अवध विवि स्थित अहिल्याबाई व आचार्य नरेंद्रदेव महिला छात्रावास, लवकुश, सरयू छात्रावास व घोसियाना स्थित मदरसा नुरुल इस्लाम में जाकर लोगों से मुलाकात की व उनसे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने कचहरी में चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि शहर के मुस्लिम नेताओं समेत मस्जिदों के इमाम, मदरसों, मौलवियों व छात्रों से मुलाकात कर उनसे संविधान पर भरोसा जताने की अपील की गई, जिस पर उन्होंने साथ देने का वादा किया। वहीं, एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। हसनू कटरा व पीरगली में चौपाल लगाकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। संवेदनशील स्थानों, चेक पोस्ट व बैरियरों पर पहले से ही पुलिस बल तैनात हैं, सबको सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी आशीष तिवारी ने सोशल मीडिया व अन्य प्रचार साधनों से जनपदवासियों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पारित होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। किसी प्रकार की भड़काऊ नारेबाजी न करें और न ही अफवाह फैलाएं। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई मैसेज लाइक या फारवर्ड न करें जिससे शांति व्यवस्था बिगड़े। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed