फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PM modi lighten lamp in ram temple, ayodhya fulfilled with joy in deepotsav

रामलला के द्वार का दीपों से श्रृंगार करेंगे पीएम मोदी, बन रहा पुष्पक विमान

Tue, 18 Oct 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
PM modi lighten lamp in ram temple, ayodhya fulfilled with joy in deepotsav
अयोध्या-दीपोत्सव को लेकर राम की पैड़ी पर तैयार किया जा रहा मंच।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
लीड
विज्ञापन

रामलला के द्वार का दीपों से श्रृंगार करेंगे पीएम मोदी
- रामलला का दर्शन कर दीपोत्सव में होंगे शामिल, सरयू आरती भी करेंगे
- विदेशी मेहमानों सहित कई राजनीतिक हस्तियां होंगी दीपोत्सव का हिस्सा
- प्रधानमंत्री के आने की संभावना से संत-धर्माचार्यों में खुशी की लहर
फोटो-1 व 3 से 11 और 13 से 15
अयोध्या। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला दीपोत्सव रामनगरी के लिए खास होने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि अभी प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन प्रशासनिक तैयारियां सब पीएम के कार्यक्रम के जैसी ही की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 23 अक्तूबर को शाम को आएंगे और करीब तीन घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। वे रामलला का दर्शन कर रामराज्याभिषेक समारोह में जाएंगे। इसके बाद राम की पैड़ी जाकर दीपोत्सव का पहला दीप प्रज्वलित करेंगे। सरयू आरती उतारने के साथ ही आतिशबाजी कार्यक्रम भी देखेंगे। पीएम मोदी के आने की खबर से रामनगरी के संत-धर्माचार्यों में भी खुशी की लहर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपोत्सव में शामिल होने की संभावना के मद्देनजर दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के कामों की गति बढ़ गई है। पीएम मोदी के अलावा दीपोत्सव में कई विदेशी मेहमानों सहित राजनीतिक हस्तियां दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएंगीं तो 15 लाख दीप जलाने का नया विश्व रिकार्ड भी बनाने की तैयारी है। योगी सरकार ने वर्ष 2017 में दीपोत्सव का आगाज किया था। दीपोत्सव अब तक पांच बार हो चुका है, हर बार नया विश्व रिकार्ड बना है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने दीपोत्सव को प्रांतीय मेला भी घोषित कर रखा है। इस बार दीपोत्सव के जरिए राममंदिर निर्माण की खुशी भी बयां हो, कुछ ऐसी योजना है। इसी को लेकर यह संभावना जताई जा रही है कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। पिछली बार नरेंद्र मोदी 05 अगस्त 2020 को राममंदिर के निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए अयोध्या आए थे। अब दो साल बाद फिर पीएम मोदी के आने की संभावना है। ऐसे में यदि मोदी आए तो रामनगरी को कई बड़ी सौगात भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के आगमन को लेकर अभी कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन तैयारियां देखकर पीएम मोदी के आने का इशारा कर रही हैं। भूमिपूजन की तर्ज पर ही अयोध्या को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। साकेत महाविद्यालय में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी सहित डीजीपी, एडीजी जोन ब्रजभूषण, एडीजी सुरक्षा वीके सिंह सहित अन्य आला अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण भी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी बुधवार को दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं।
---------------
रामराज्याभिषेक की थीम पर सज रहा है रामकथा पार्क
- रामायण के पात्रों के नाम पर तोरण द्वार, रामकथा की थीम पर बनेगा प्रवेश द्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। दीपोत्सव का मुख्य पर्व 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन राम की पैड़ी सहित पूरी अयोध्या में 20 लाख दीप जलाने का लक्ष्य है। पीएम मोदी के आने की संभावना से पूरी रामनगरी को भव्यता प्रदान की जा रही है। राम के राज्याभिषेक समारोह के लिए पूरी अयोध्या सज रही है। रामकथा पार्क को रामराज्याभिषेक की थीम पर सजाया जा रहा है। रामदरबार की तरह मंच सज रहा है। अयोध्या में कुल 25 द्वार बनाए जा हरे हैं। जो कि रामकथा आधारित होने के साथ-साथ रामायण के पात्रों के नाम पर बन रहे हैं।
रामनगरी के मठ-मंदिर, चौक-चौराहों से लेकर घर-घर को इस बार रोशन करने की तैयारी है। पूरी अयोध्या में भव्य लाइटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। सरयू के घाटों से लेकर पुराने पुल तक आतिशबाजी के लिए तैयारी की जा रही है। इसको देखते हुए पुराने पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। वहीं रामकथा पार्क के सामने की सड़क भी चमका दी गई है। अन्य सड़कों को चमकाने का काम चल रहा है। सरयू घाटों पर भी सजावट शुरू हो गई है। मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क में रामराज्याभिषेक की थीम पर मंच सज रहा है। इसकी जिम्मेदारी सार्क मल्टीमीडिया इवेंट कंपनी बनारस को दी गई है।
कंपनी के डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि मंच को इस तरह सजाया जा रहा है कि रामायणकाल सजीव हो उठे। यहां सुनहरे रंग की घंटियां होंगी, झालर आदि सजाए जा रहे हैं। राम दरबार की कल्पना को साकार रूप देने का प्रयास है। साथ ही रामायण के पात्रों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान आदि के नाम पर भव्य द्वार बनाए जा रहे हैं। रामायणकालीन थीम पर तोरण द्वार भी तैयार किया जा रहा है। 10 प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है।
राम की पैड़ी पर बनेगा 25 फीट लंबा पुष्पक विमान
राम की पैड़ी पर पुष्पक विमान के दृश्य को सजीवता प्रदान करने की तैयारी है। डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि इसके लिए 25 गुणे 30 फीट का पुष्पक विमान तैयार किया जा रहा है। विमान सुनहरे रंग का होगा, फाइबर से निर्मित किया जा रहा है। इसमें गरुड़ देवता को उड़ते हुए प्रदर्शित किया जाएगा। विमान के अंदर रामदरबार सजाया जाएगा जिसमें राम के अयोध्या लौटने का दृश्य जीवंत होता दिखेगा।

दीपोत्सव में 1920 कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
दीपोत्सव में संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष 8 देशों व 10 प्रदेशों की रामलीला/ रामायण बैले व विभिन्न प्रदेशों की लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी। 22-23 अक्तूबर को इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, रूस, फिजी, ट्रिनिडाड एंड टोबैगो व नेपाल देश के लगभग 120 अंतर्राष्ट्रीय कलाकार विदेशी रामलीला/रामायण बैले की प्रस्तुति करेंगे। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, ओड़िसा, तमिलनाडु व झारखंड के विभिन्न जिलों के लगभग 1800 कलाकार अपनी कला का हुनर दिखाऐंगें।

अयोध्या-दीपोत्सव को लेकर रामकथा पार्क में तैयारी में जुटेकर्मी।-संवाद

अयोध्या-दीपोत्सव को लेकर रामकथा पार्क में तैयारी में जुटेकर्मी।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed